RBSE 12th Topper 2020:12वीं साइंस में यश शर्मा ने किया टॉप , कुल 91.96 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

RBSE 12th Topper 202012वीं साइंस में 239800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। 91.96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:50 PM (IST)
RBSE 12th Topper 2020:12वीं साइंस में यश शर्मा ने किया टॉप , कुल 91.96 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
RBSE 12th Topper 2020:12वीं साइंस में यश शर्मा ने किया टॉप , कुल 91.96 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

RBSE 12th Topper 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा का परिणाम आज, यानी 8 जुलाई 2020 को घोषित हो गया। 12वीं साइंस की परीक्षा में यश शर्मा ने टॉप किया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यश ने 95.60% अंक प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

आरबीएसई 12वीं विज्ञान परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक - 1

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक – 2

आरबीएसई  12वीं साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

RBSE 12th Topper 2020: ऐसा रहा इस बार का परिणाम

इस वर्ष, 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 2,39,800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें 91.96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ कर बाजी मारी है। 94.90 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। जबकि, 90.61 लड़के परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं। राजस्थान बोर्ड में प्रत्येक वर्ष लगभग 3 लाख छात्र-छात्राएं 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल होते हैं। यदि पिछले वर्ष के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। पिछले वर्ष 12वीं साइंस में 95.86 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं। जबकि, 91.59 फीसदी लड़कों ने सफलता हासिल की थी। पिछले साल 12वीं साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 92.88 रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस 2019 का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया गया था।

टॉपर्स को गोल्ड मेडल देकर किया जाएगा सम्मानित

बता दें कि वर्ष 2017 से ही राजस्थान बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी करने की बजाय टॉपर्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित करने की परम्परा शुरू की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी सम्मान समारोह से ठीक पहले जारी किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी