Rajasthan BSTC Result 2021: घोषित हुए राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे, ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC Result 2021 राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के अंतर्गत प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा आज 27 सितंबर 2021 को कर गयी है। विभाग के अपडेट के अनुसार रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे की जानी थी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:26 PM (IST)
Rajasthan BSTC Result 2021: घोषित हुए राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे, ऐसे करें चेक
घोषणा के बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए, परीक्षार्थी अपने नतीजे परीक्षा पोर्टल, predeled.com पर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Rajasthan BSTC Result 2021: राजस्थान सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग के समन्वयक, प्री डी.एल.एड. परीक्षा एवं पंजीयक कार्यालय द्वारा शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के अंतर्गत प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा आज, 27 सितंबर 2021 को कर दी गयी है। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा साझा किये गये अपडेट के अनुसार, प्री डी.एल.एड. रिजल्ट 2021 की घोषणा आज दोपहर 1 बजे की जानी थी। विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में घोषित किये जाने वाले राजस्थान प्री डी.एल.एड. एग्जाम 2021 रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षा में सम्मिलित हुए, परीक्षार्थी अपने नतीजे परीक्षा पोर्टल, predeled.com पर चेक कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

इन स्टेप में देखें प्री डी.एल.एड. रिजल्ट 2021

उम्मीदवारों को अपना राजस्थान प्री डी.एल.एड. रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद एक्टिव किये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पज पर अपने विवरण (रोल नंबर, पासवर्ड, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट और स्कोर स्क्रीन पर देख पाएंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

प्री डी.एल.एड. रिजल्ट 2021 लिंक

बता दें कि राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2021 का आयोजन 31 अगस्त 2021 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन राजस्थान के उच्च शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु किया गया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं थी और इसमें मेंटल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, टीचिंग एप्टीट्यूड और अंग्रेजी, संस्कृत एवं हिंदी में लैंग्वेज एबिलिटी से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये थे।

राजस्थान के सरकारी और निजी अध्यापक शिक्षा संस्थानों में डीएलएड सामान्य / डीएलएड संस्कृत (पूर्व नाम बीएसटीसी) कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 जून से 10 जुलाई 2021 तक चली थी।

chat bot
आपका साथी