PSEB 12th Result 2021: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, pseb.ac.in पर इस लिंक से करें चेक

PSEB 12th Result 2021 पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) यानि पंजाब बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान सीनियर सेकेंड्री के छात्र-छात्राओं के लिए पीएसईबी 12वीं कक्षा रिजल्ट 2021 की घोषणा आज 30 जुलाई 2021 को कर दी गयी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:12 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:02 PM (IST)
PSEB 12th Result 2021: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, pseb.ac.in पर इस लिंक से करें चेक
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को घोषणा के बाद बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PSEB 12th Result 2021: लगभग दो माह से पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा की राह देख रहे पंजाब बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो गया। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) यानि पंजाब बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान सीनियर सेकेंड्री के छात्र-छात्राओं के लिए पीएसईबी 12वीं कक्षा रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 30 जुलाई 2021 को कर दी गयी। पंजाब बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएसईबी सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट 2021 आज दोपहर 2.30 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। वहीं, पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को घोषणा के बाद बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया गया है। हालांकि, पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी एक्टिव किया गया है।

यहां मिलेगा लिंक - पीएसईबी 12वीं रिजल्ट

पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 इन स्टेप मे करें चेक

पंजाब बोर्ड के सीनियर सेकेंड्री कक्षा के छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा की जाएगी। निर्धारित समय पर घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें और होम पेज पर ही दिये गये लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में उपलब्ध कराये जाने वाले रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (जैसे – रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना पंजाब 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

बता दें कि कोरोना (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर के चलते वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को पंजाब सरकार द्वारा रद्द किया गया था। इसके बाद राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा था कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा सीनियर सेकेंड्री नतीजों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पैटर्न पर तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि सरकारी, ऐडेड और प्राइवेट स्कूलों से कुल 3,08,000 स्टूडेंट्स कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया था।

chat bot
आपका साथी