PSEB 12th Board Exam 2021: पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द, CBSE पैटर्न पर 31 जुलाई तक घोषित होगा रिजल्ट

PSEB 12th Board Exam 2021 पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंजर सिंगला ने शनिवार 19 जून 2021 को राज्य सरकार द्वारा लिये गये इस फैसला की जानकारी दी। शिक्षा ने बताया कि 12वीं एग्जाम को रद्द किये जाने का फैसला मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अनुमति मिलने के बाद की गयी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:56 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:56 AM (IST)
PSEB 12th Board Exam 2021: पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द, CBSE पैटर्न पर 31 जुलाई तक घोषित होगा रिजल्ट
सीबीएसई क्राइटेरिया के अनुसार 12वीं रिजल्ट में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के अंकों को जोड़ा जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PSEB 12th Board Exam 2021: लंबे इंतजार और छात्र-छात्राओं के सोशल मीडिया पर बार-बार की जा रही गुजारिशों के बाद आखिरकार पंजाब सरकार ने भी राज्य बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी है। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंजर सिंगला ने शनिवार, 19 जून 2021 को राज्य सरकार द्वारा लिये गये इस फैसला की जानकारी दी। शिक्षा ने बताया कि पीएसईबी 12वीं बोर्ड एग्जाम 2021 को रद्द किये जाने का फैसला मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के अनुमति मिलने के बाद की गयी। शिक्षा मंत्री ने कहा, “12वीं परीक्षाओं पर इस समय निर्णय लेना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि राज्य भर के स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स हायर स्टडीज के लिए ऐडमिशन को लेकर परेशान थे।”

CBSE पैटर्न पर 31 जुलाई तक घोषित होगा रिजल्ट

पंजाब शिक्षा मंत्री ने इसके साथ ही पंजाब 12वीं रिजल्ट 2021 को तैयार किये जाने के लिए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया की भी जानकारी दी। उन्होंने जानकारी साझ की कि पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 को सीबीएसई पैटर्न पर घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीएसई सीनियर सेकेंड्री ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया को हाल ही में जारी किया गया है, जिसके अनुसार कक्षा 12 रिजल्ट तैयार करने में स्टूडेंट्स के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के अंकों को जोड़ा जाएगा। इसी के अनुसार पंजाबर बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2021 तैयार करने में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को 30 फीसदी, 11वीं की परीक्षाओं को 30 फीसदी और 12वीं के प्री-बोर्ड एवं इंटर्नल एसेसमेंट को 40 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। इसमें स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा उनके कक्षा 10 के 5 मुख्य विषयों में से बेस्ट 3 तीन विषयों के मार्क्स को ही जोड़ा जाएगा। साथ ही, रिजल्ट की घोषणा 31 जुलाई 2021 तक कर दी जाएगी।

तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स पर असर

पंजाब शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं पर राज्य सरकार के फैसले पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष की कक्षा 12 की एग्जाम के लिए 3,08,000 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें सरकारी, ऐडेड और निजी स्कूल के स्टूडेंट्स की संख्या शामिल है।

chat bot
आपका साथी