Periyar University Result 2021: पेरियार विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी परीक्षाओं के लिए नतीजे घोषित किये

Periyar University Result 2021 पेरियार विश्वविद्यालय ने अप्रैल 2020 और अप्रैल 2021 में आयोजित की गयी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेस की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा दोनो ही वर्ष की परीक्षाओं के लिए अपडेट सोमवार 26 जुलाई 2021 को जारी किये।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:23 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:23 AM (IST)
Periyar University Result 2021: पेरियार विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी परीक्षाओं के लिए नतीजे घोषित किये
स्टूडेंट्स नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2021 और स्कोर कोर्ड देख सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Periyar University Result 2021: पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पेरियार विश्वविद्यालय ने अप्रैल 2020 और अप्रैल 2021 में आयोजित की गयी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेस की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा दोनो ही वर्ष की परीक्षाओं के लिए अपडेट सोमवार, 26 जुलाई 2021 को जारी किये। पेरियार विश्वविद्यालय के ऐसे छात्र – छात्राएं जो कि विभिन्न यूजी या पीजी कोर्सेस की सेमेस्टर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2021 और स्कोर कोर्ड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, periyaruniversity.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से चेक कर सकते हैं। साथ ही, स्टूडेंट्स नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी अपना पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2021 और स्कोर कोर्ड देख सकते हैं।

पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट अप्रैल 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट अप्रैल 2020 के लिए डायरेक्ट लिंक

इन स्टेप में चेक करें पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2021

स्टूडेंट्स को वर्ष 2021 या 2020 के लिए अपना पेरियार यूनिवर्सिटी रिजल्ट देखने के लिए विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पेज पर न्यूज सेक्शन में दिये गये सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतों को ध्याने में रखते हुए स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

9 लाख से अधिक छात्र – छात्राएं

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2020 और 20210 में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं लगभग 9 लाख छात्र परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। साथ ही, ये 9 लाख छात्र – छात्राएं अब अपने संबंधित कॉलेजों से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को पेरियार विश्वविद्यालय परिणाम 2021 में कोई विसंगतियां मिलती हैं, तो उन्हें तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी