Odisha CUCET 2020: पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, cuo.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

Odisha CUCET 2020 सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओडिशा (Central University of Odisha) ने आज यानी कि 20 अक्टूबर को CUCET की पहली प्रोविजनिल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट cuo.ac.in पर जारी की है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:14 AM (IST)
Odisha CUCET 2020: पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी,  cuo.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक
Odisha CUCET 2020: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओडिशा

Odisha CUCET 2020: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओडिशा (Central University of Odisha) ने आज यानी कि 20 अक्टूबर को CUCET की पहली प्रोविजनिल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट cuo.ac.in पर जारी की है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार मेरिट की राह देख रहे थे, वे अब अपना नाम लिस्ट में चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि CUCET 2020 की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवारों को दाखिले के लिए www.cuo.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि फर्स्ट CUCET 2020 मेरिट लिस्ट में छात्रों के नाम और रोल नंबर, हासिल की गई रैंक और परीक्षाओं में छात्रों द्वारा हासिल किए गए अंक शामिल होंगे। CUCET 2020 की पहली मेरिट सूची की जांच करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई तारीखों के अनुसार सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओडिशा CUCET 2020 काउंसलिंग लिंक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से यानी कि 20 अक्टूबर, 2020 से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें लिस्ट 

इस डायरेक्ट लिंक 2 पर क्लिक करके चेक करें मेरिट लिस्ट 

CUCET 2020: मेरिट लिस्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cuo.ac.inपर जाएं। इसके बाद यहां प्रदान की गई प्रोविजिनल 1 मेरिट सूची पर क्लिक करें। इसके बाद विषय पर क्लिक करें। अब आगे के संदर्भ के लिए CUCET पहली मेरिट सूची डाउनलोड करें

फर्स्ट मेरिट लिस्ट में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स का वैरीफिकेशन और फिर एडमिशन फाइनल  किया जाएगा। इसके बाद 1 मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों के प्रवेश के बाद खाली सीटों के आधार पर 2 वीं मेरिट सूची का अपलोड की जाएगी। इसके अलावा अगर उम्मीदवार मेरिट या फिर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कोई भी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो फिर वह ऑफिशियल पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी