Check Odisha 12th Result 2020: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे इन लिंक सें देेखें, 68,374 (70.21%) स्टूडेंट्स सफल

Check Odisha 12th Result 2020 ओडिशा 12वीं साइंस रिजल्ट में इस वर्ष 68374 (70.21%) परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 08:32 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 12:38 PM (IST)
Check Odisha 12th Result 2020: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे इन लिंक सें देेखें, 68,374 (70.21%) स्टूडेंट्स सफल
Check Odisha 12th Result 2020: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे इन लिंक सें देेखें, 68,374 (70.21%) स्टूडेंट्स सफल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Check Odisha 12th Result 2020: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) यानि कि ओडिशा बोर्ड की इस वर्ष की साइंस स्ट्रीम 12वीं (Plus two) परीक्षाओं के लिए परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दाश ने कर दी है।ओडिशा 12वीं साइंस रिजल्ट में इस वर्ष 68,374 (70.21%) परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं। सीएचएसई से सम्बद्ध ओडिशा राज्य में स्थित विद्यालयों में कक्षा 12 की इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में जो छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, वे अपना ओडिशा प्लस टू रिजल्ट्स 2020 राज्य बोर्ड के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं। साथ ही, परीक्षार्थी अपना सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट या जागरणजोश पर ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2020 साइंस स्ट्रीम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिये गये हैं। वहीं, दूसरी तरफ परीक्षार्थी सीएचएसई 12वीं साइंस रिजल्ट्स 2020 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के अपडेट को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, chseodisha.nic.in पर देख सकते हैं।

Check Odisha 12th Result 2020 for 12th Science Live Updates @ 12.40 PM: इन लिंक देखें स्कोर कोर्ड

ओडिशा शिक्षा मंत्री कुछ ही मिनटों के बाद सीएचएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की घोषणा कर दी है। ओडिशा 12वीं साइंस रिजल्ट में इस वर्ष 68,374 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं, यानि इस वर्ष की परीक्षा में कुल 70.21 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं। सफल परीक्षार्थियों की कुल संख्या में 38,301 छात्र और 30,073 छात्राएं हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट के लिंक नीचे दिये गये हैं।

ओडिशा सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

ओडिशा सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

CHSE 12th Science Result 2020 Live Updates @ 12.00 PM: एक ही प्रयास में ऐसे देखें परिणाम

अब बस कुछ ही मिनटों के के बाद ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को परिणाम देखते समय रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर अपने एडमिट कार्ड से देखकर ही भरें। जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज करने से रिजल्ट शो नहीं करता है और परीक्षार्थी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे अपना रोल नंबर एडमिट कार्ड से देखकर ही भरें।

CHSE Odisha Board +2 Science Result 2020 Live Updates @ 11.48 AM: शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे परिणाम

ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की आज की जाने वाली घोषणा को लेकर ओडिशा राज्य सरकार में स्कूल एवं मास एजुकेशन मंत्री, समीर रंजन दाश ने पहले ही जानकारी दे दी थी। इसके अनुसार सीएचएसई 12वीं साइंस की परीक्षाएं दे चुके छात्र-छात्राओं के परिणाम दोपहर 12.30 बजे तक जारी किये जाएंगे।

CHSE Odisha 12th +2 Science Result 2020 Live Updates @ 11.33 AM: अलग मूल्यांकन पद्धति के जारी होंगे रिजल्ट

सीएचएसई साइंस एग्जाम 2020 का आयोजन 6 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते लगाये लॉकडाउन से 23 मार्च के बाद की 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी थीं। इसलिए इन रद्द हुए पेपरों के लिए ओडिशा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा के लिए अपनाई गयी पद्धति के अनुसार ही मूल्यांकन करते हुए ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की जारी करने की जानकारी दी गयी थी। इस पद्धति में छात्र-छात्रों को बचे रह गये पेपरों के लिए उनके द्वारा सम्मिलित पेपरों के अंकों में से ‘बेस्ट थ्री’ के औसत के आधार पर अंक दिये जाएंगे।

ओडिशा सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर देखने के लिए डायरेक्ट  लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

ओडिशा सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट  लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

ओडिशा शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 की आज की जाने वाली घोषणा को लेकर ओडिशा राज्य सरकार में स्कूल एवं मास एजुकेशन मिनिस्टर, समीर रंजन दाश ने जानकारी दी थी। हर वर्ष की तरह ही इस बार भी ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे ऑनलाइन ही जारी किये जाएंगे। परीक्षाओं में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी अपने रिजल्ट के साथ-साथ अपना स्कोर कार्ड भी रिजल्ट पोर्टल पर देख पाएंगे।

अलग मूल्यांकन पद्धति के जारी होंगे रिजल्ट

सीएचएसई साइंस रिजल्ट 2020 की घोषणा हर बार से अलग मूल्यांकन पद्धति से की जाएगी क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते इस वर्ष 23 मार्च के बाद की 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षाएं लॉकडाउन के चलते आयोजित नहीं की जा सकी थीं। इसलिए इन रद्द हुए पेपरों के लिए सीबीएसई बोर्ड की पद्धति के अनुसार ही मूल्यांकन करते हुए ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी