Odisha HSC Result 2021: ओडिशा बोर्ड 10वीं नतीजों की तैयारी इसी सप्ताह से होगी शुरू, 30 को घोषित होंगे परिणाम

Odisha HSC Result 2021 ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन द्वारा 7 मई को ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जारी शेड्यूल के अनुसार सम्बद्ध स्कूलों के हेडमास्टर द्वारा बोर्ड द्वारा निर्धारित मेंटर स्कूल में बोर्ड द्वारा मांगे गये रिकॉर्ड दो कापियों में 15 मई तक जमा कराने के निर्देश दिये गये हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:32 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:48 AM (IST)
Odisha HSC Result 2021: ओडिशा बोर्ड 10वीं नतीजों की तैयारी इसी सप्ताह से होगी शुरू, 30 को घोषित होंगे परिणाम
इसके साथ ही ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 की तैयारियां शुरू हो जाएगीं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Odisha HSC Result 2021: ओडिशा बोर्ड की रद्द की गयी 10वीं की परीक्षाओं के लिए रिजल्ट की तैयारी इसी सप्ताह के शुरू हो जाएगी। ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन यानि ओबीएसई द्वारा शुक्रवार 7 मई को ऑफिशियल वेबसाइट, bseodisha.nic.in पर जारी प्रेस-विज्ञप्ति और शेड्यूल के अनुसार सम्बद्ध स्कूलों के हेडमास्टर द्वारा बोर्ड द्वारा निर्धारित मेंटर स्कूल में बोर्ड द्वारा मांगे गये रिकॉर्ड (टेबुलेशन रजिस्टर) की दो कापियों को 15 मई 2021 तक जमा कराने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 की तैयारियां शुरू हो जाएगीं। बता दें कि ओडिशा बोर्ड द्वारा सम्बद्ध विद्यालयों में 10वीं की परीक्षाओं के आयोजन को राज्य में फैली कोविड-19 महामारी के दूसरे चरण के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के चलते रद्द कर दिया गया था और छात्र-छात्राओं के नतीजे बोर्ड द्वारा निर्धारित इंटर्नल एसेसमेंट के आधार पर किये जाने की घोषणा की गयी थी।

30 को घोषित होंगे परिणाम

इसी क्रम में बोर्ड ने शुक्रवार को ईवैल्युएशन सिस्टम विस्तृत जानकारी के साथ-साथ विभिन्न स्टेकहोल्डर्स द्वारा रिजल्ट की तैयारियों में योगदान के लिए तारीखें घोषित कर दीं। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा 30 जून 2021 कर दी जाएगी।

9वीं और 10वीं के इंटर्नल एग्जाम के मार्क्स से बनेंगे ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार स्टूडेंट्स के ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 को तैयार करने के लिए स्कूलों से स्टूडेंट्स के 9वीं और 10वीं कक्षाओं की आयोजित की जा चुकी इंटर्नल टेस्ट या एग्जाम के मार्क्स मांगे गये हैं। जहां 9वीं कक्षा की अर्ध-वार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के मार्क्स स्कूलों को सबमिट करने हैं, तो वहीं दूसरी ओर 10 के स्टूडेंट्स के फरवरी, मार्च और अप्रैल 2021 में आयोजित क्रमश:  दूसरे, तीसरे और चौथे प्रैक्टिकल के नंबर मांगे गये हैं।

2766 मेंटर स्कूल

ओबीएसई ने ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के लिए निर्धारित मैथड के अंतर्गत राज्य में कुल 2766 मेंटर स्कूल निर्धारित किये हैं। ये स्कूल अपने दायरे में आने वाले स्कूलों को उनके स्टूडेंट्स के मार्क्स के टेबुलेशन रिकॉर्डस को तैयार करने और आगे भेजने में मदद करेंगे।

chat bot
आपका साथी