NEET SS 2021 Registration: नीट एसएस के लिए nbe.edu.in पर रजिस्ट्रेशन आज से, पढ़ें डिटेल

NEET SS 2021 Registration नीट एसएस परीक्षा के लिए आज 22 सितंबर 2021 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 12 अक्टूबर 2021 तक आवेदन करने का मौका है। डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 12:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 12:20 PM (IST)
NEET SS 2021 Registration: नीट एसएस के लिए nbe.edu.in पर रजिस्ट्रेशन आज से, पढ़ें डिटेल
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी के लिए आज से करें अप्लाई

NEET SS 2021 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2021) के लिए उम्मीदवार आज, 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आज दोपहर 3 बजे के बाद, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर, 2021 है। वहीं, 16 से 18 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। जबकि, अंतिम रूप से संशोधन के लिए फाइनल एडिट विंडो 26 से 28 अक्टूबर तक ओपन रहेगी।

ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले, कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ध्यानपूर्वक योग्यता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट, nbe.edu.in पर NEET SS 2021 के लिए इनफार्मेशन बुलेटिन में डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, नीट एसएस 2021 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया 14 सितंबर से प्रारंभ की जानी थी। अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने शेड्यूल में बदलाव कर दिया था। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर 13 सितंबर को एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया था।

ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट, nbe.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए NEET SS लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार को New Registration लिंक पर क्लिक करना होगा। अब मांगे गए विवरण भर कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन करने बाद, एप्लिकेंट लॉगइन लिंक पर क्लिक करें। यहां उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगइन करें। अब आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

बता दें कि DM / MCh और DrNB SS पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए NEET SS 2021 का आयोजन किया जाना है। नीट-एसएस परीक्षा के द्वारा विभिन्न डीएम / एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाते हैं। NEET SS के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके सूचना विवरणिका की जांच कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी