NEET PG Mock Test 2021: नीट पीजी के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव, पढ़ें डिटेल

NEET PG Mock Test 2021 एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में भाग लेना है वे मॉक टेस्ट के माध्यम से कंप्यूटर आधारित परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:01 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:01 AM (IST)
NEET PG Mock Test 2021: नीट पीजी के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव, पढ़ें डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है मॉक टेस्ट का लिंक

NEET PG Mock Test 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट पीजी (NEET PG 2021) के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट, nbe.edu.in पर मॉक टेस्ट का लिंक उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में भाग लेना है, वे मॉक टेस्ट के माध्यम से कंप्यूटर आधारित परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, मॉक टेस्ट (डेमो टेस्ट) का लिंक 8 अप्रैल, 2021 को जारी किया जाना था। लेकिन, निर्धारित तिथि पर इसे उपलब्ध नहीं कराया गया। नीट परीक्षा 2021 के स्थगित किए जाने की घोषणा के बाद, बोर्ड ने मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव किया है।    

इन स्टेप से ले सकते हैं मॉक टेस्ट में हिस्सा

मॉक टेस्ट में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट, nbe.edu.in पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर नीट पीजी 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां उपलब्ध मॉक टेस्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां साइन इन पर क्लिक करें। अब मॉक टेस्ट से संबंधित इंस्ट्रक्शन को चेक करके नेक्स्ट पर क्लिक करें। अब आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं। यहां कैंडिडेट को ध्यान रखना होगा कि उन्हें साइन इन करने के लिए अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग नहीं करना है।  

गौरतलब है कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को किया जाना था। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किए गए थे। लेकिन, देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। परीक्षा स्थगित होने की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन ने 15 अप्रैल को की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया था कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद, परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।    

chat bot
आपका साथी