NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी प्रवेश पत्र जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड, परीक्षा 18 अप्रैल को

NEET PG 2021 Admit Card लेटेस्ट अपडेट के अनुसार नीट पीजी 2021 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं। उम्मीदवार nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:41 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:24 AM (IST)
NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी प्रवेश पत्र जारी, इन स्टेप से करें डाउनलोड, परीक्षा 18 अप्रैल को
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं लेटेस्ट नोटिस

NEET PG 2021 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नीट पीजी (NEET PG 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं। बोर्ड द्वारा नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 को निर्धारित तारीख 14 अप्रैल से एक दिन पहले ही जारी किया गया है। हालांकि, इससे पहले एनबीई द्वारा नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 को जारी किये जाने की तारीख 12 अप्रैल निर्धारित की गयी थी। जो उम्मीदवार मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किये हैं, वे आफिशियल वेबसाइट, nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक से करें डाउनलोड अपना एडमिट कार्ड

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नीट पीजी 2021 का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, nbe.edu.in पर विजिट करें। इसके बाद, आपको होमपेज पर उपलब्ध NEET PG 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां दिए गए नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां उम्मीदवार को अपना लॉगइन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करना होगा। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल्स को चेक करें। आगे उपयोग के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

बता दें कि एनबीई ने नीट परीक्षा से संबंधित उम्मीदवारों के लिए हाल ही में कोविड-19 गाइडलाइन्स भी जारी किए हैं। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा। वहीं, इसके परिणामों की घोषणा 31 मई, 2021 को की जानी है। गौरतलब है कि नीट पीजी 2021 के लिए 23 फरवरी, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इसी दिन से प्रारंभ की गई थी। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च, 2021 थी।  

chat bot
आपका साथी