Delhi NCR: किसान विरोध मार्च के कारण दिल्ली एनसीआर के कई कॉलेजों ने रद्द की परीक्षा

Delhi NCR केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो विरोध मार्च के कारण दिल्ली एनसीआर के कई कॉलेजों ने अपनी परीक्षा रद्द कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में शुक्रवार को कई स्टूडेंट्स के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:42 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:42 PM (IST)
Delhi NCR: किसान विरोध मार्च के कारण दिल्ली एनसीआर के कई कॉलेजों ने रद्द की परीक्षा
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 26 और 27 नवंबर को दिल्ली चलो विरोध मार्च के तहत प्रदर्शन किया।

Delhi NCR: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के 'दिल्ली चलो विरोध मार्च' के कारण दिल्ली एनसीआर के कई कॉलेजों ने अपनी परीक्षा रद्द कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में शुक्रवार को कई स्टूडेंट्स के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई। रोहतक से दिल्ली आए कई स्टूडेंट्स ने बताया कि हमें यहां आने के बाद पता चला की हमारी परीक्षा रद्द कर दी गई है। कई स्टूडेंट्स, जो परीक्षा में शामिल होने के लिए कॉलेज पहुंच चुके थे, उन्होंने बताया की उनकी परीक्षा कैंसल कर दी गई है।

बता दें कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली एनसीआर के कई कॉलेजों ने या तो अपनी परीक्षा रद्द कर दी है, या स्थगित की है। एक अन्य स्टूडेंट ने बताया कि मेरा कॉलेज रोहतक में है और मैं दिल्ली में रहता हूं। अंतिम समय में मेरी परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं, एक अन्य छात्र ने बताया कि बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन बंद हो गया है। मेरे कॉलेज ने अंत समय में परीक्षा रद्द कर दी है। अब मेरे लिए घर लौटना बहुत मुश्किल हो गया है। विभिन्न छात्रों ने अपनी परेशानियों को बताते हुए कहा कि हमारे लिए समस्या खड़ी हो गई है।

गौरतलब है कि भारत सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ कई राज्यों के किसानों ने 26 और 27 नवंबर को दिल्ली चलो विरोध मार्च के तहत प्रदर्शन किया। इस वजह से देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाले यात्रियों को दिल्ली-पानीपत हाईवे पर जाम लगने के बाद काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी