CBSE 12th Result 2020: लड़कियों ने मारी बाजी, त्रिवेंद्रम का परिणाम रहा सबसे बेहतर

राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जोन से 94.61 फीसद छात्र और पूर्वी जोन से 92.24 फीसद छात्र पास हुए है। वहीं इस साल लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:59 PM (IST)
CBSE 12th Result 2020: लड़कियों ने मारी बाजी, त्रिवेंद्रम का परिणाम रहा सबसे बेहतर
CBSE 12th Result 2020: लड़कियों ने मारी बाजी, त्रिवेंद्रम का परिणाम रहा सबसे बेहतर

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि बोर्ड ने इस बार मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस साल सबसे अच्छा परिणाम त्रिवेंद्रम (Trivandrum)  के छात्रों का रहा। त्रिवेंद्रम से करीब 97.67 फीसद छात्र पास हुए है।

वहीं, बैंगलोर दूसरे और चेन्नई तीसरे पायदान पर रहा। इस साल कुल 88.78 फीसद छात्र पास हुए है। पिछले साल की मुकाबले इस साल 5.38 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल 2019 में 83.90 फीसदी छात्र पास हुए थे।

परीक्षा में इस साल कक्षा 12वीं के 12,06,893 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 5,22,819 लड़कियां, 6,84,068 लड़के और 6 ट्रांसजेंडर शामिल है। इन छात्रों का परिणाम कुछ समय बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दिल्ली में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का अच्छा प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जोन से 94.61 फीसद छात्र और पूर्वी जोन से 92.24 फीसद छात्र पास हुए है। वहीं, इस साल लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन दिया है।

विदेश में 94.26 फीसद छात्र हुए पास

कोरोना महामारी के चलते इस बार विदेशों में परीक्षाएं टाल दी गई थी। लेकिन, विदेशों में पढ़ रहे सीबीएसई के छात्रों का परिणाम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बेहतर नहीं रहा। इस साल 94.26 फीसद छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 95.43 फीसद छात्र पास हुए थे।

 ऐसे देखें रिजल्ट

इन छात्रों का परिणाम कुछ समय बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र सीबीएसई कीआधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। 

बता दें कि रिजल्द घोषित होने के बाद वेबसाइट कुछ देर के लिए हैंग हो गई। बताया जा रहा है कि रूक-रूक कर वेबसाइट अभी भी हैंग हो जा रही है। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

chat bot
आपका साथी