NABARD Office Attendant Score Card 2021: ऑफिस अटेंडेंट प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के स्कोर कार्ड और कटऑफ मार्क्स जारी, करें चेक

NABARD Office Attendant Score Card 2021 प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के स्कोर कार्ड और कटऑफ मार्क्स के लिंक्स आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार nabard.org पर विजिट कर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और कटऑफ की जांच कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:15 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:15 PM (IST)
NABARD Office Attendant Score Card 2021: ऑफिस अटेंडेंट प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के स्कोर कार्ड और कटऑफ मार्क्स जारी, करें चेक
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं स्कोर कार्ड और कटऑफ मार्क्स

NABARD Office Attendant Score Card 2021: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने विज्ञापन संख्या- 05/ऑफिस अटेंडेंट/2019-20 के तहत ऑफिस अटेंडेंट (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा का स्कोर कार्ड और कटऑफ मार्क्स जारी किया है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के स्कोर कार्ड और कटऑफ मार्क्स के लिंक्स आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार, nabard.org पर विजिट कर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और कटऑफ की जांच कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड और कटऑफ

स्कोर कार्ड और कटऑफ चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट, nabard.org पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करियर नोटिस लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां संबंधित भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के कटऑफ टेबल और स्कोर कार्ड के लिंक्स उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार कटऑफ टेबल लिंक पर क्लिक करके स्टेट और कटेगरी के अनुसार, कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। वहीं, स्कोर कार्ड चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉगइन करना होगा। इसके बाद, आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट पर स्कोर कार्ड 10 जून, 2021 तक उपलब्ध रहेगा।

बता दें कि ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 2020 को किया गया था। इसके परिणामों की घोषणा 27 फरवरी, 2020 को की गई थी। वहीं, मुख्य परीक्षा 14 मार्च, 2020 को आयोजित की गई थी। इसके नतीजे 25 जुलाई, 2020 को जारी किए गए थे। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 दिसंबर, 2019 से शुरू की गई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी, 2020 थी।

chat bot
आपका साथी