Mumbai University Admissions 2021: मुंबई यूनिवर्सिटी 17 अगस्त को जारी करेगी पहली यूजी मेरिट लिस्ट, चेक करें अपडेट

Mumbai University Admissions 2021 मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश 2021 प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश (ग्रेजुएशन) के लिए पहली मेरिट सूची 17 अगस्त 2021 की सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जारी की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 05:35 PM (IST)
Mumbai University Admissions 2021: मुंबई यूनिवर्सिटी 17 अगस्त को जारी करेगी पहली यूजी मेरिट लिस्ट, चेक करें अपडेट
Mumbai University Admissions 2021: मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश 2021 प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

 Mumbai University Admissions 2021: मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश 2021 प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार, यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश (ग्रेजुएशन) के लिए पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 को जारी करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं इस मेरिट सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इसे आधिकारिक पोर्टल पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।

इन तिथियों का रखें ध्यान

एमयू प्रवेश 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2021

यूजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 सुबह 11 बजे

यूजी प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची अगस्त 25, 2021

यूजी प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची अगस्त 30, 202

यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही एमयू दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगी। वहीं अब तक, मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2021 तक है। इसके तहत कई छात्रों ने पहले ही विश्वविद्यालय के कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। वहीं छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि भले ही इन तिथियों में मेरिट लिस्ट घोषित होने की संभावना है, लेकिन किसी भी अपरिहार्य स्थिति के मामले में बदल सकता हैं। हालांकि, फिलहाल वे इन तिथियों को नोट कर लें और मेरिट सूची या प्रवेश पर किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाएं रखें।

विश्वविद्यालय ने छात्रों को यह भी सूचित किया है कि अगर उन्हें मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2021 की प्रक्रिया में किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे बेझिझक नजदीकी कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में कॉलेज को बताकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कभी-कभी अलग-अलग कॉलेज यूजी प्रवेश में अलग-अलग कट-ऑफ पेश कर सकते हैं। इसलिए, यदि उन्होंने विभिन्न कॉलेजों में आवेदन किया है, तो उन्हें यूजी मेरिट सूची के किसी भी अपडेट के लिए कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी नजर रखनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी