MPSC State Service Answer Key 2021: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल 'आंसर की' जारी, ऐसे करें चेक

MPSC State Service Answer Key 2021 जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की का अलग-अलग लिंक दिया गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 06:10 PM (IST)
MPSC State Service Answer Key 2021: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल 'आंसर की' जारी, ऐसे करें चेक
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है पेपर 1 और 2 परीक्षा की आंसर की

MPSC State Service Answer Key 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की फाइनल 'आंसर की' जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा की फाइनल आंसर की उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट, mpsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की का अलग-अलग लिंक दिया गया है।

इन स्टेप से चेक करें फाइनल आंसर की

महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की फाइनल आंसर की चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, mpsc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में आपको पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की का अलग-अलग लिंक दिखाई देगा। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां बुकलेट सीरीज और क्वेश्चन नंबर के अनुसार आंसर की उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। यदि जरूरत हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार इसे चेक कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मार्च, 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसकी प्रोविजनल आंसर की 25 मार्च, 2021 को जारी की गई थी।

गौरतलब है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को कई बार स्थगित किया जा चुका है। सबसे पूर्व में, यह परीक्षा 5 अप्रैल, 2020 को आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित करके 26 अप्रैल, 2020 को निर्धारित किया गया। आगे चलकर इस तिथि को भी बदल कर 13 सितंबर, 2020 कर दिया गया। इसके बाद, सितंबर में आयोजित की जाने वाली परीक्षा को भी टाला गया और 11 अक्टूबर की तिथि निश्चित कर दी गई। फिर 14 मार्च, 2021 और अंत में 21 मार्च, 2021 की तिथि निर्धारित की गई।

chat bot
आपका साथी