MPPEB Group 5 Result 2020: एमपी व्यापम ग्रुप 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, 2150 पदों के लिए 51852 ने दी थी परीक्षा

MPPEB Group 5 Result 2020 बोर्ड द्वारा बुधवार 12 मई 2021 को जारी रिजल्ट नोट के अनुसार मध्य प्रदेश ग्रुप 5 भर्ती के लिए प्राप्त 92433 मान्य आवेदन-पत्रों में से 51852 उम्मीदवार ही परीक्षा में अलग-अलग पदों के लिए कुल 25 विभिन्न प्रश्न-पत्रों में सम्मिलित हुए थे।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:48 AM (IST)
MPPEB Group 5 Result 2020: एमपी व्यापम ग्रुप 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, 2150 पदों के लिए 51852 ने दी थी परीक्षा
एमपी व्यापम ग्रुप 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2020 को किया गया था।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MPPEB Group 5 Result 2020: एमपी व्यापम ग्रुप 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 के परिणामों की इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 और अन्य के कुल 2150 पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गयी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 के नतीजे घोषित कर दिये हैं। बोर्ड द्वारा बुधवार, 12 मई 2021 को जारी रिजल्ट नोट के अनुसार, मध्य प्रदेश ग्रुप 5 भर्ती के लिए प्राप्त 92,433 मान्य आवेदन-पत्रों में से 51,852 उम्मीदवार ही परीक्षा में अलग-अलग पदों के लिए कुल 25 विभिन्न प्रश्न-पत्रों में सम्मिलित हुए थे। परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयारी की गयी है। बता दें कि एमपी व्यापम ग्रुप 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर 2020 को किया गया था।

ऐसे देखें अपने नतीजे

मध्य प्रदेश ग्रुप 5 एग्जाम 2020 में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके उम्मीदवार वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं और फिर रिक्रूटमेंट टेस्ट के सेक्शन में ग्रुप 5 के रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। इसके बाद अपना अप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर भरकर सबमिट करें। इसके बाद उम्मीदवार अपना एमपी ग्रुप 5 रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे। रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

इस लिंक से देखें एमपी ग्रुप 5 रिजल्ट 2020

अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

मध्य प्रदेश ग्रुप 5 भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बोर्ड द्वारा आमंत्रित किया जाएगा। इसके कार्यक्रम द्वारा बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी