MP Board Class 12 Result 2021: एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट, जानें कब जारी होंगे नतीजे

MP Board Class 12 Result 2021 इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा को कोविड-19 महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया था। 12वीं कक्षा के परिणाम के लिए मूल्यांकन करने का फॉर्मूला पहले ही जारी कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:01 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:01 PM (IST)
MP Board Class 12 Result 2021: एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट, जानें कब जारी होंगे नतीजे
एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे जल्द घोषित होने की संभावना है

MP Board Class 12 Result 2021: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की 12वीं कक्षा के परिणाम 2021 की घोषणा अब जल्द ही किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख से संबंधित कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। उम्मीद है कि रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी और जुलाई माह के अंत तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद, ऑफिशियल वेबसाइट, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपना परिणाम देख सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष एमपी बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। 12वीं कक्षा के परिणाम के लिए मूल्यांकन करने का फॉर्मूला पहले ही जारी कर दिया गया है। कक्षा 12 के रिजल्ट 10वीं कक्षा के विभिन्न विषयों में प्राप्त मार्क्स के बेस्ट फाइव के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, स्टूडेंट्स यदि अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे वे परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधार सकेंगे। स्थिति नियंत्रित होने के बाद, ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वर्ष 2020 में एमपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा 27 जुलाई को की थी। पिछले वर्ष 12वीं में रेगुलर के कुल 69 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी। जबकि, वर्ष 2019 की कक्षा 12 की परीक्षा में 72.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। जिसमें 2,56,226 स्टूडेंट्स ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं कक्षा के परिणाम 2021 की घोषणा हाल ही में 14 जुलाई को कर दी है। इस वर्ष कोविड महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। स्टूडेंट्स के परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के अनुसार जारी किए गए थे।

chat bot
आपका साथी