MP Board 12th Result 2021: 29 जुलाई को घोषित होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे, वेबसाइट के साथ मोबाईल ऐप्प पर भी देखें रिजल्ट

MP Board 12th Result 2021 मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा साझा की गयी विज्ञप्ति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:37 AM (IST)
MP Board 12th Result 2021: 29 जुलाई को घोषित होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे, वेबसाइट के साथ मोबाईल ऐप्प पर भी देखें रिजल्ट
घोषणा के बाद mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और JagranJosh.com पर देखें रिजल्ट।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा साझा की गयी विज्ञप्ति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 29 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 जिन परीक्षाओं के लिए घोषित किया जाएगा, वे हायर सेकेंड्री, हायर सेकेंड्री व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेंड्री (अंध, मूक बधिर श्रेणी) परीक्षा 2021 हैं। बता दें कि कोरोना (कोविड-19) महामारी की दूसरी लहर के के चलते पहले स्थगित और फिर बाद में रद्द की गयी मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षाओं के बाद बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 तैयार किये गये हैं।

इन वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021

मध्य प्रदेश बोर्ड ने एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 डेट की घोषणा के साथ-साथ उन सभी वेबसाइट की सूची भी जारी की है, जहां स्टूडेंट्स अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 और ई-मार्कशीट देख व प्रिंट कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा एमपी कक्षा 12 रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक को मध्य प्रदेश सरकार के रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर और बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in एवं mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 आधिकारिक घोषणा के बाद जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे।

इन वेबसाइट पर देखें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021

www.mpresults.nic.in www.mpbse.nic.in www.mpbse.mponline.gov.in www.JagranJosh.com

मोबाईल ऐप्प पर भी देखें एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश, भोपाल ने एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को वेबसाइट के साथ-साथ मोबाईल ऐप्प पर भी देखने की व्यवस्था की है। जो स्टूडेंट्स अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 ऐप्प के माध्यम से देखना चाहते हैं, उन्हें गूगल के प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App अथवा MP Mobile App Download करना होगा और इसके बाद इसमें Know Your Result पर क्लिक करना होगा। इसके अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे।

chat bot
आपका साथी