MPBSE 12th Result 2021: एमपी 12वीं के नतीजे इस लिंक से देखें; कोई फेल नहीं, 3.4 लाख फर्स्ट डिविजन

CHECK MPBSE MP Board 12th Result 2021 एमपी बोर्ड यानि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। साथ ही रिजल्ट देखने के लिए लिंक ऑफिशियल वेबसाइटmpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:25 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:37 PM (IST)
MPBSE 12th Result 2021: एमपी 12वीं के नतीजे इस लिंक से देखें; कोई फेल नहीं, 3.4 लाख फर्स्ट डिविजन
रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CHECK MPBSE, MP Board 12th Result 2021 एमपी बोर्ड यानि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई), मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। साथ ही, रिजल्ट देखने के लिए लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 12 के नतीजों की घोषणा स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह ने की। शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की।

एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 जारणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

LIVE MP Board 12th Result 2021 Updates @ 12.32 AM: कोई फेल नहीं, 3.4 लाख फर्स्ट डिविजन

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 12वीं रिजल्ट को लेकर साझा किये गये आकड़ों के अनुसार इस वर्ष 100 फीसदी रिजल्ट रहा। इस वर्ष की परीक्षाओं के लिए 6,60,682 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था। इनमें से 3549 स्टूडेंट्स के परिणाम रोक गये हैं और 985 स्टूडेंट्स के परिणाम रद्द किये गये हैं। वहीं, इस बार प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या 3,43,064 रही, द्वितीय श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या 26,4,295 रही और तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले छात्रों की कुल संख्या 48,787 रही।

LIVE MPBSE 12th Result 2021 Updates @ 12.05 AM: नतीजे घोषित

एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष का रिजल्ट स्टूडेंट्स के कक्षा 10 के पांच बेस्ट मार्क्स वाले विषयों के अंकों से तैयार किया गया है इसलिए इस वर्ष कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ है। बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा हायर सेकेंड्री, हायर सेकेंड्री व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेंड्री (अंध, मूक बधिर श्रेणी) परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे से निर्धारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गयी।

LIVE MP Board 12th Result 2021 Updates @ 11.55 AM: प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द होगी शुरू

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की आधिकारिक घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही शुरू होगी। इसके दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई), मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा हायर सेकेंड्री, हायर सेकेंड्री व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेंड्री (अंध, मूक बधिर श्रेणी) परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा की जाएगी।

LIVE MPBSE 12th Result 2021 Updates @ 11.40 AM: बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर ऑप्शन

बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे। साथ ही, यदि मोबाइल ऐप्प से देखना चाहते हैं तो पहले से ही गूगल प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर लें। घोषणा के बाद इन ऐप्प में Know Your Result के लिंक पर क्लिक करें और नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर रिजल्ट देख पाएंगे।

LIVE MP 12th Result 2021 Updates @ 11.20 AM: लिंक बाद में होगा एक्टिव

बोर्ड द्वारा घोषणा के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव होगा। हालांकि, छात्र-छात्राएं अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे। इन सभी के लिए डायरेक्ट लिंक इस पेज पर घोषणा के बाद एक्टिव किये जाएंगे।

इन वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट लिंक, मोबाइल ऐप्प पर भी उपलब्ध

एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट, राज्य सरकार के रिजल्ट पोर्टल और कुछ अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। इन वेबसाइट्स में mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in शामिल हैं। हालांकि, वैकल्पिक रूप से स्टूडेंट्स अपना एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर पाएंगे।

दूसरी तरफ, बोर्ड ने एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को मोबाइल ऐप्प के जरिए भी देखने की व्यवस्था की है। इसके लिए स्टूडेंट्स गूगल के प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App अथवा MP Mobile App Download करें। इसके बाद इसमें Know Your Result पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 और ई-मार्कशीट स्क्रीन पर देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें - MPBSE MP Board Class 12 Result 2021: आज जारी होंगे एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा

बता दें कि महामारी के चलते रद्द की गयी मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के चलते छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन के लिए घोषित वैकल्पिक पद्धति के आधार पर एमपी 12वीं रिजल्ट 2021 किये जा रहे हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं इस पद्धति से घोषित परिणाम और विभिन्न विषयों के अपने अंकों से असंतुष्ट होंगे उनके लिए वैकल्पिक परीक्षाओं का आयोजन किये जाने हैं। हालांकि, इस सम्बन्ध में आयोजन व तारीख की आधिकारिक घोषणा बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी