MHT MBA CET 2021: एमबीए में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, mahacet.org पर करें अप्लाई

MHT MBA CET 2021 महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए प्रोगाम में दाखिले के लिए MBA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो छात्र इस प्रोगाम में दाखिला लेना चाहते हैंवे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:44 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:48 PM (IST)
MHT MBA CET 2021: एमबीए में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, mahacet.org पर करें अप्लाई
MHT MBA CET 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra)

MHT MBA CET 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra) ने एमबीए प्रोगाम में दाखिले के लिए MBA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 (MAH MBA CET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में, जो छात्र इस प्रोगाम में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://cetcell.mahacet.org/" rel="nofollow" rel="nofollow पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एमबीए में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 जुलाई की रात 11 बजकर 15 मिनट तक ही स्वीकार किए जाएंगे। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके भी अप्लाई कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

MHT MBA CET 2021: एमबीए में दाखिले के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

एमबीए में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की वेबसाइट mba2021.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2021” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक विवरण भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। अब ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए एमएएच एमबीए सीईटी 2021 आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर रख लें।

बता दें कि महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2021 परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के भीतर और बाहर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम और सूचना सूचना आधिकारिक वेब पेज पर उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिाकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

chat bot
आपका साथी