MHT CET Result 2021: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा में इन उम्मीदवारों को मिले 100 फीसदी अंक, इस लिंक से देंखें स्कोर

MHT CET Result 2021 (सीईटी सेल) ने फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) और फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं। एमएचटी सीईटी द्वारा पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए नतीजों की घोषणा बुधवार 27 अक्टूबर 2021 को की गयी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:59 AM (IST)
MHT CET Result 2021: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा में इन उम्मीदवारों को मिले 100 फीसदी अंक, इस लिंक से देंखें स्कोर
उम्मीदवार अपना स्कोर वेबसाइट, mhtcet2021.mahacet.org पर दिये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MHT CET Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं। एमएचटी सीईटी द्वारा पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए नतीजों की घोषणा बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 को की गयी। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपने नतीजे और स्कोर सेल की आधिकारिक वेबसाइट, mhtcet2021.mahacet.org पर एक्टिव किये गये लिंक से या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

इस लिंक से देखें MHT CET Result 2021 – PCM ग्रुप

इस लिंक से देखें MHT CET Result 2021 – PCB ग्रुप

इन उम्मीदवारों के मिले 100 फीसदी अंक

सीईटी सेल ने पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए MHT CET Result 2021 की घोषणा के साथ-साथ दोनो ही ग्रुप में उन उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की, जिन्हें परीक्षा में 100 फीसदी अंक अंक प्राप्त हुए हैं।

पीसीएम ग्रुप के टॉपर्स

पीसीबी ग्रुप के टॉपर्स

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएचटी सीईटी परीक्षा 2021 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को उन उम्मीदवारों के लिए एक विशेष परीक्षा भी आयोजित की गई थी जो भारी बारिश के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इस साल, 28 छात्रों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। पीसीबी के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या 222932 है और पीसीएम के लिए उपस्थित होने वालों की संख्या 192036 है। परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों की संख्या 89867 है। पीसीबी और पीएमबी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए टॉपर्स की सूची का उल्लेख यहां किया गया है।

MHT CET Result 2021 के आधार पर विभिन्न इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पिछले साल 41 छात्रों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। इसमें से 21 पीसीबी ग्रुप के और 20 पीसीबी ग्रुप के थे।

chat bot
आपका साथी