MBOSE 12th Result 2021: एमबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2021 घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

MBOSE 12th Result 2021 मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल ऑफ एजुकेशन ने अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे12वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। MBOSE ने विज्ञान वाणिज्य और वोकेशनल कोर्सेज के लिए मेघालय HSSLC परिणाम के लिए एक ही लिंक एक्टिव कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:28 AM (IST)
MBOSE 12th Result 2021: एमबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2021 घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक
स्टूडेंट्स इस पेज पर दिये डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

MBOSE 12th Result 2021: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल ऑफ एजुकेशन ने अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे12वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। MBOSE ने विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल कोर्सेज के लिए मेघालय HSSLC परिणाम के लिए एक ही लिंक एक्टिव घोषित किया। ऐसे में छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in या megresults.nic.in पर देख सकते हैं।

स्टूडेंट्स इस पेज पर दिये डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

Meghalaya, MBOSE 12th Result 2021: मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

बारहवीं के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट http://mbose.in/ पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में जाएं।

परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।मेघालय, एमबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 की जांच करें और डाउनलोड करें। भविष्य में किसी भी संदर्भ के लिए एमबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 का प्रिंट लें।

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से अपना एमबीओएसई 12वीं परिणाम 2021 डाउनलोड कर पाएंगे। अंतिम और मूल मार्कशीट स्कूलों द्वारा नियत समय पर जारी की जाएगी।बता दें कि मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल ऑफ एजुकेशन, MBOSE भी देश के कुछ उन बोर्डों में शामिल है, जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अपनी कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा 16 अप्रैल, 2021 से 12 मई, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस साल, लगभग 30,000 छात्र अपने MBOSE 12वीं के परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पिछले साल ऐसा था रिजल्ट

साल 2020 में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 72.24% था, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम ने 77.28% और आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 74.34% था। इस साल, हालांकि, बोर्ड को मेघालय में उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त करने की उम्मीद है। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी