MBOSE 12th Result 2021 Date: 30 जुलाई को घोषित होगा मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mbose.in पर कर पाएंगे चेक

MBOSE 12th Result 2021 Date मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन एमबीओएसई (Meghalaya Board of School Education MBOSE) के अनुसार एमबीओएसई 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:01 PM (IST)
MBOSE 12th Result 2021 Date: 30 जुलाई को घोषित होगा मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, mbose.in पर कर पाएंगे चेक
MBOSE 12th Result 2021 Date: मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है।

MBOSE 12th Result 2021 Date: मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एमबीओएसई (Meghalaya Board of School Education, MBOSE) के अनुसार, एमबीओएसई 12वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र- छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल साइट mbose.in पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं। 

Meghalaya HSSLC Result 2021: मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी megresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद मेघालय एचएसएससीएल परिणाम 2021 के लिंक का पता लगाएं और उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको इनपुट फ़ील्ड के साथ एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा। वेबसाइट पर पूछे गए अपना परीक्षा रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। इसके बाद सभी विवरणों को सत्यापित करें और उन्हें पोर्टल पर जमा करें। आपका एमबीओएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

स्टूडेंट्स ध्यान दें, MBOSE साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्सेज के लिए HSSLC परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित करेगा। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह एमबीओएसई 12वीं का रिजल्ट तुरा/शिलांग स्थित अपने कार्यालय में प्रदर्शित नहीं करेगा। इसके अलावा, ये परिणाम COVID-19 स्थिति के कारण परीक्षा केंद्रों में भी प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। आधिकारिक नोटिस में के अनुसार, परीक्षाओं की संपूर्ण परिणाम एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mbose.in से डाउनलोड किया जा सकती है। बता दें कि बिहार और केरल के अलावा मेघालय बोर्ड ने भी इस साल परीक्षा आयोजित की थी। भले ही सीबीएसई सहित देश भर के कई अन्य बोर्डों ने अपनी परीक्षा रद्द कर दी हो लेकिन एमबीओएसई ने समय पर और निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित की थी।

छात्र ध्यान दें, आधिकारिक नोटिस में एमबीओएसई ने आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एक अन्य वेब पोर्टल megresults.nic.in का भी उल्लेख किया है। इसके अनुसार छात्र-छात्राएं एमबीओएसई 12वीं का परिणाम यहां भी चेक कर सकते हैं। वहीं नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए छात्रों को आधिकारिक साइट पर नजर रखनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी