Maharashtra TET 2021: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि संशोधित, 31 अक्टूबर को होगा एग्जाम

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2021 को शुरू हुई थी। यह परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है जो राज्य सरकार द्धारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। परीक्षा में दो पेपर का आयोजन किया जाता है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 01:09 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 01:09 PM (IST)
Maharashtra TET 2021: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि संशोधित, 31 अक्टूबर को होगा एग्जाम
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Maharashtra Teacher Eligibility Test 2021)

Maharashtra TET 2021: महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (Maharashtra State Council of Examination, Pune), पुणे ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Maharashtra Teacher Eligibility Test 2021) की तारीखों को संशोधित किया है। इसके अनुसार, यह परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र टीईटी 2021 की संशोधित टाइमटेबल के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट mahatet.in पर जारी कर दी गई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। काउंसिल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, टीईटी पेपर फर्स्ट की परीक्षा का आयोजन 31, 2021 को सुबह 10: 30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। वहीं टीईटी पेपर सेकेंड का आयोजन 31 अक्टूबर, 2021 को दोपहर 2 से 4: 30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

महाराष्ट्र टीईटी पेपर फर्स्ट का आयोजन- 31 अक्टूबर, सुबह 10: 30 से दोपहर 1 बजे

महाराष्ट्र टीईटी पेपर सेकेंड का आयोजन- 31 अक्टूबर, दोपहर 2 से 4:30 बजे

महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड- 14 अक्टूबर, 2021

महाराष्ट्र टीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन पहले 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाला था। लेकिन इसके बाद परीक्षा की तारीखों को बदल दिया गया था।

वहीं महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2021 को शुरू हुई थी। यह परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य सरकार द्धारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। इसके तहत महाराष्ट्र टीईटी 2021 परीक्षा में दो पेपर का आयोजन किया जाता है। इनमें पेपर I उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और पेपर II उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट होगी। इसके अलावा प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न, MCQs होगा। दोनों पेपर में भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी