Maharashtra SSC Result 2021 Date: 15 जुलाई तक घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे, राज्य शिक्षा विभाग ने दी जानकारी

Maharashtra SSC Result 2021 Date महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन पुणे द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 (सेकेंड्री) के छात्रों के लिए एमएसबीएसएचएसई कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाएगी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:16 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:16 AM (IST)
Maharashtra SSC Result 2021 Date: 15 जुलाई तक घोषित होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे, राज्य शिक्षा विभाग ने दी जानकारी
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2021 की घोषणा महाराष्ट्र रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर की जाएगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Maharashtra SSC Result 2021 Date: कोविड-19 महामारी के चलते रद्द की गयी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 रिजल्ट 2021 डेट को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन, पुणे द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 (सेकेंड्री) के छात्रों के लिए एमएसबीएसएचएसई कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाएगी। महाराष्ट सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में विभिन्न शैक्षणिक कार्यों को लेकर जारी एक प्रस्तावित समयावधि सम्बन्धी नोटिस में महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2021 डेट को लेकर जानकारी साझा की गयी। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2021 की निश्चित तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है।

कहां और कैसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2021?

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2021 डेट को लेकर निश्चित तारीख और अन्य आधिकारिक अपडेट के लिए स्टूडेंट्स राज्य बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mahahsscboard.maharashtra.gov.in या mahasscboard.in पर विजिट करते रहें। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2021 की घोषणा महाराष्ट्र रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर की जाएगी। स्टूडेंट्स को रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण, जैसे रोल नंबर आदि, भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद स्टूडेंट्स अपना महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे और प्रिंट भी कर पाएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के बीच राज्य बोर्ड की कक्षा 10 परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा 20 अप्रैल की गयी थी। इसके बाद बाद से ही स्टूडेंट्स महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 रिजल्ट 2021 डेट को लेकर परेशान थे।

chat bot
आपका साथी