Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए लिंक एक्टिव, 99.63 फीसदी पास

Maharashtra HSC Result 2021 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) पुणे द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्रों के लिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2021 की घोषणा आज 3 अगस्त 2021 को गयी।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:04 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए लिंक एक्टिव, 99.63 फीसदी पास
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 लिंक को शाम 4 बजे एक्टिव किया गया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई), पुणे द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्रों के लिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 3 अगस्त 2021 को की गयी। साथ ही, महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 लिंक को शाम 4 बजे एक्टिव कर दिया गया। दूसरी तरफ, बोर्ड से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष 99.63 फीसदी छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 लिंक -1

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 लिंक -2

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 लिंक -3

कहां और कैसे करें चेक महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021?

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई), पुणे द्वारा महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे 5 वेबसाइट के माध्यम से चेक कर पाएंगे। बोर्ड ने स्टूडेंट्स की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए जिन 5 वेबसाइट पर महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को शाम 4 बजे के बाद एक्टिव किया जाना है, उनमें mahresult.nic.in, mahahsc.in, msbshse.co.in, hscresult.11thadmission.org.in और hscresult.mkcl.org शामिल हैं। छात्रों को इनमें से किसी भी वेबसाइट पर विजिट एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करके या इस पेज पर एक्टिव किये जाने वाले डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 पेज पर पहुंच पाएंगे। रिजल्ट पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (जैसे-रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स स्क्रीन पर अपना महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे।

chat bot
आपका साथी