Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम जल्द, रिजल्ट डेट की घोषणा आज होने की संभावना

Maharashtra HSC Result 2021 12वीं कक्षा के रिजल्ट वैकल्पिक मुल्यांकन पद्धति के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं। बोर्ड ने 403030 फॉर्मूले के साथ कक्षा 10 कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षा में प्राप्त स्टूडेंट्स के मार्क्स को शामिल किया है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:06 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:07 AM (IST)
Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम जल्द, रिजल्ट डेट की घोषणा आज होने की संभावना
लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स ने कराया था 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की 12वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे। वहीं, रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा आज या कल किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021 का टैब्युलेशन कार्य पूरा कर लिया गया है और स्कूलों द्वारा MSBSHSE को सबमिट कर दिया गया है। ऐसे में, अब उम्मीद है कि 12वीं कक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और परिणाम तिथि की घोषणा एक से दो दिनों में कर दी जाएगी।

रिजल्ट घोषित होने के बाद, रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकेंगे। वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट, mahahsscboard.maharashtra.gov.in और mahahsscboard.in पर विजिट करके रिजल्ट से संबंधित अपडेट चेक कर सकेंगे। बता दें कि बोर्ड ने मार्क्स एंट्री की समय सीमा 24 जुलाई तक निर्धारित की थी। इस संबंध में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mahahsscboard.in पर नोटिस जारी किया गया था।

जिसमें कहा गया था कि जिन स्कूलों या कॉलेजों ने अंक अपडेट किए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से इसकी पुष्टि करनी होगी। वहीं, एक अन्य नोटिस में कहा गया था कि कम्प्यूटरीकृत मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2021 है।

कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका और इसे रद्द कर दिया गया था। 12वीं कक्षा के रिजल्ट वैकल्पिक मुल्यांकन पद्धति के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं। बोर्ड ने 40:30:30 फॉर्मूले के साथ, कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षा में प्राप्त स्टूडेंट्स के मार्क्स को शामिल किया है। गौरतलब है कि इस वर्ष एचएससी परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2021 की तारीख के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, स्टूडेंट्स को शिक्षा मंत्री के ट्वीटर हैंडल पर नजर रखनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी