Maharashtra Board Class 12 Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित, चेक करें डिटेल

Maharashtra Board Class 12 Result 2021 इस वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। 12वीं कक्षा के परिणाम वैकल्पिक मुल्यांकन पद्धति के अनुसार तैयार किए गए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:20 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 02:51 PM (IST)
Maharashtra Board Class 12 Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित, चेक करें डिटेल
लगभग 16 लाख उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार आज होगा समाप्त

Maharashtra Board Class 12 Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की 12वीं कक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। हालांकि, वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक शाम 4 बजे एक्टिव किया जाएगा। रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावे, mahresult.nic.in, msbshse.co.in, hscresult.11thadmission.org.in और hscresult.mkcl.org पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष 12वीं में कुल 99.63 प्रतिशत उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

 रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावे, mahresult.nic.in, msbshse.co.in, hscresult.11thadmission.org.in और hscresult.mkcl.org पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। 12वीं कक्षा के परिणाम वैकल्पिक मुल्यांकन पद्धति के अनुसार तैयार किए गए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने के लिए 40:30:30 फॉर्मूले को अपनाया है, जिसमें कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षा में प्राप्त स्टूडेंट्स के अंकों को शामिल किया गया है।

पिछले वर्ष 90.66 था पास प्रतिशत

पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए गए थे। परीक्षा में 90.66 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी। साइंस स्ट्रीम में उम्मीदवारों का कुल पास प्रतिशत 96.93 था। जबकि, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 82.63 प्रतिशत उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 91.27 दर्ज किया गया था।

वर्ष 2020 में लड़कियों ने मारी थी बाजी

वर्ष 2020 की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था। कुल 93.88 प्रतिशत लड़कियां महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सफल घोषित की गई थीं। जबकि, लड़कों का पास प्रतिशत 88.04 रिकॉर्ड किया गया था।

कोंकण जिले में सबसे अधिक था पास प्रतिशत

पिछले वर्ष कोंकण जिले में सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। यहां कुल 95.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर अमरावती था। अमरावती में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 92.90 रिकॉर्ड किया गया था। जबकि, 92.50 पास प्रतिशत के साथ, पुणे तीसरे स्थान पर था।

chat bot
आपका साथी