Maharashtra Board 12th Result 2021: यहां चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, बोर्ड ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस

Maharashtra Board 12th Result 2021 बोर्ड ने मार्क्स एंट्री की समय सीमा विस्तारित कर दी है। इस संबंध में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि कम्प्यूटरीकृत मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने की लास्ट डेट आज 24 जुलाई 2021 है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:25 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:25 PM (IST)
Maharashtra Board 12th Result 2021: यहां चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, बोर्ड ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं रिजल्ट से संबंधित नोटिस

Maharashtra Board 12th Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की एचएससी, यानी 12वीं कक्षा के परिणाम की तारीख जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। वहीं, बोर्ड ने मार्क्स एंट्री की समय सीमा विस्तारित कर दी है। इस संबंध में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mahahsscboard.in पर नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि MSBSHSE ने HSC रिजल्ट 2021 को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि जिन स्कूलों या कॉलेजों ने अंक अपडेट किए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से इसकी पुष्टि करनी होगी। वहीं, एक अन्य नोटिस में कहा गया है कि कम्प्यूटरीकृत मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने की लास्ट डेट आज, 24 जुलाई, 2021 है।

ऐसे में, राज्य भर के जूनियर कॉलेजों को ध्यान देना चाहिए कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने की आखिरी तारीख आज है। समय सीमा के बाद सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए, यह संभावना है कि बोर्ड द्वारा एचएससी परिणाम 2021 की तारीख कल, 25 जुलाई या 26 जुलाई, 2021 तक घोषित कर दी जाए। जबकि, परिणाम अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष एचएससी परीक्षा रद्द कर दी थी। बाद में, MSBSHSE ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर HSC परिणाम तैयार करने का निर्णय लिया था। बोर्ड ने 40:30:30 फॉर्मूले के साथ, कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षा में प्राप्त स्टूडेंट्स के अंकों को शामिल किया है। महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 की तिथि के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, mahahsscboard.in पर विजिट करते रहें।

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें

इधर, महाराष्ट्र 12वीं कक्षा के परिणाम 25 जुलाई को घोषित किए जाने के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। जबकि, बोर्ड ने रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की है। ऐसे में, रिजल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट और शिक्षा मंत्री के ट्वीटर हैंडल पर नजर रखनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी