KVS Class 1 Admission List 2021: आज शाम तक सभी केंद्रीय विद्यालय अपनी वेबसाइट पर जारी कर देंगे पहली कक्षा की ऐडमिशन लिस्ट

KVS Class 1 Admission List 2021 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 दाखिले के लिए ड्रॉ की प्रक्रिया 23 जून को पूरी कर ली गयी। इसके बाद कई केंद्रीय विद्यालयों ने पहली कक्षा में दाखिले के लिए पहली ऐडमिशन लिस्ट कल ही अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:42 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:03 AM (IST)
KVS Class 1 Admission List 2021: आज शाम तक सभी केंद्रीय विद्यालय अपनी वेबसाइट पर जारी कर देंगे पहली कक्षा की ऐडमिशन लिस्ट
बचे केंद्रीय विद्यालयों द्वारा ऐडमिशन लिस्ट 2021 आज, 24 जून की शाम तक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। KVS Class 1 Admission List 2021: केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 दाखिले के लिए ड्रॉ की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बुधवार, 23 जून 2021 को पूरी कर ली गयी। इसके बाद  कई केंद्रीय विद्यालयों ने पहली कक्षा में दाखिले के लिए पहली ऐडमिशन लिस्ट कल ही अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। हालांकि, कई विद्यालयों ने लिस्ट अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में इन सभी बचे केंद्रीय विद्यालयों द्वारा केवीएस क्लास 1 ऐडमिशन लिस्ट 2021 आज, 24 जून 2021 की शाम तक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

इन स्टेप में ऐडमिशन लिस्ट 

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के अधीन देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए पहली ऐडमिशन लिस्ट कल, 23 जून 2021 को जारी किये जाने की घोषणा की गयी थी। ऐसे में जिन पैरेंट्स या अभिभावकों ने अपने बच्चे या वार्ड के अपने क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने बच्चे का नाम और अन्य विवरण केवीएस क्लास 1 ऐडमिशन लिस्ट 2021 या वेटिंग लिस्ट निम्नलिखित स्टेप में चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट, kvsangathan.nic.in विजिट करें और फिर डायरेक्ट्री सेक्शन में जाएं। डायरेक्ट्री के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जिस केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन किया है, उसके सम्बन्धित रीजन को सेेलेक्ट करते हुए, फिर स्कूल नेम में उस विद्यालय के नाम और फिर स्टेट को सेलेक्ट करके सर्च करें। इसके बाद सम्बन्धित स्कूल की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें। वैकल्पिक तौर पर सीधे सम्बन्धित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। सम्बन्धित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर एनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं। एनाउंसमेंट सेक्शन क्लास 1 एडमिशन लिस्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके अपने वार्ड का नाम लिस्ट में चेक कर पाएंगे।

आज थी लाटरी की तिथि

इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा पहली कक्षा में दाखिले के लिए बनाये गये ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार, “कक्षा - I में प्रवेश के लिए लाटरी की तिथि अब संशोधित कर 23 जून 2021 (बुधवार) कर दी गई है।” बता दें कि इससे पहले केवीएस क्लास 1 ऐडमिशन लिस्ट 2021 को 23 अप्रैल को ही जारी किया जाना था लेकिन महामारी के चलते केवीएस ने एडमिशन लिस्ट जारी करने के कार्यक्रम को टाल दिया था। वहीं, केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल 2021 तक चली थी।

पहली कक्षा में दाखिले के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन ने हाल ही में 9 जून को पहली कक्षा में दाखिले के लिए रिवाइंज्ड कैलेंडर जारी किया। इसके अनुसार, पहली दाखिला सूची आज, 23 जून को और यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो दूसरी लिस्ट अगले बुधवार, 30 जून को एवं तीसरी लिस्ट 5 जुलाई 2021 को जारी की जाएगी।

यहां देखें रिवाइंज्ड कैलेंडर

chat bot
आपका साथी