Karnataka 2nd PUC Result 2021: कर्नाटक 12वीं के नतीजे घोषित, karresults.nic.in पर जारी हुए परिणाम

Karnataka 2nd PUC Result 2021 कर्नाटक 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज 20 सितंबर 2021 को कर दी गयी है। स्टूडेंट्स को कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट चेक करने के लिए राज्य सरकार के रिजल्ट पोर्टल karresults.nic.in पर विजिट करना होगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:24 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:31 AM (IST)
Karnataka 2nd PUC Result 2021: कर्नाटक 12वीं के नतीजे घोषित, karresults.nic.in पर जारी हुए परिणाम
स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Karnataka 2nd PUC Result 2021: कर्नाटक 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 20 सितंबर 2021 को कर दी गयी है। कर्नाटक सरकार के प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन डिपार्टमेंट के दूसरे वर्ष यानि कक्षा 12 के परिणाम को लेकर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री बीसी नागेश द्वारा रविवार, 19 सितंबर को ट्वीट करके दी गयी जानकारी के अनुसार, कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2021 की घोषणा आज सुबह 10.30 बजे की जानी है। बता दें कि कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षाओं का आयोजन अगस्त-सितंबर 2021 के दौरान उन छात्रों के लिए एक अवसर के रूप में किया गया था जो वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से जुलाई 2021 में घोषित रिजल्ट प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे।

इन स्टेप में चेक करें कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2021

स्टूडेंट्स को कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए राज्य सरकार के रिजल्ट पोर्टल, karresults.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे। स्टूडेंट्स को कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2021 लिंक

बता दें कि वर्ष 2021 के कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षाओं के लिए लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 2,51,686 छात्र-छात्राएं कॉमर्स स्ट्रीम से; 2,19,777 स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम से और 69,529 स्टूडेंट्स ने आर्ट्स स्ट्रीम से रजिस्ट्रेशन किया था। महामारी के चलते बिना परीक्षा वैकल्पिक पद्धति से जुलाई में घोषित किये गये परिणामों में सभी स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। इनमें से 2,239 स्टूडेंट्स को 100 फीसदी (600 में से 600) अंक मिले। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में रिजल्ट के आकड़ों को देखें तो शहरी इलाकों के 81,385 स्टूडेंट्स को डिस्टिंक्शन मिला तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 14,243 स्टूडेंट्स की डिस्टिंक्शन आई।

chat bot
आपका साथी