JPSC Prelims Answer Key 2021: 'आंसर की' पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, चेक करें डिटेल

JPSC Prelims Answer Key 2021 आज 28 सितंबर को आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की लास्ट डेट है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में विवरण भर कर ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए संबंधित ईमेल आईडी पर अपनी आपत्ति भेजनी होगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:51 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:51 AM (IST)
JPSC Prelims Answer Key 2021: 'आंसर की' पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, चेक करें डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने से संबंधित डिटेल्स

JPSC Prelims Answer Key 2021: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 19 सितंबर को किया था। इसके लिए मॉडल 'आंसर की' 21 सितंबर को जारी की गई थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 28 सितंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में, ऑब्जेक्शन करने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद, यह सुविधा समाप्त कर दी जाएगी।

ऐसे करें ऑब्जेक्शन

आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, jpsc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध संबंधित परीक्षा के लिए प्रेस रिलीज और मॉडल आंसर की लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां दिए गए आपत्ति प्रपत्र को डाउनलोड कर लें। अब संबंधित प्रश्न के उत्तर के साक्ष्य के साथ, अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम आदि भर कर ईमेल आईडी- anskeyobj@jpsc.gov.in पर भेज दें। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि उन्हें सिंगल पीडीएफ फाइल बना कर ही मेल करना होगा। पीडीएफ फाइल 22 mb से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा आयोजन 19 सितंबर को दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (फर्स्ट पेपर) की परीक्षा ली गई थी। जबकि, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अध्ययन (सेकंड पेपर) की परीक्षा संचालित की गई थी। गौरतलब है कि झारखंड लोक सेवा कंबाइंड सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलइन आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी, 2021 से प्रारंभ हुई थी। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को 21 मार्च, 2021 तक का समय दिया गया था। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 22 मार्च, 2021 निर्धारित थी। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 मई, 2021 को किया जाना था। लेकिन, इस तिथि पर परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी और इसे आगे बढ़ा कर 19 सितंबर कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी