JNVST Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट आज होंगे जारी, 11 अगस्त को होगी परीक्षा

JNVST Admit Card 2021 नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट आज जारी किए जाएंगे। नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) आज 23 जुलाई 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 6वीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:44 AM (IST)
JNVST Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट आज होंगे जारी, 11 अगस्त को होगी परीक्षा
JNVST Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट आज जारी किए जाएंगे।

JNVST Admit Card 2021: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एडमिट आज जारी किए जाएंगे। नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) आज 23 जुलाई, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 6वीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test Admit Card) जारी करेगी। ऐसे में सत्र 2021-22 के लिए छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं और उनके पैरेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Admit Card 2021: 6वीं कक्षा में दााखिले के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

JNVST Admit Card 2021: 6वीं कक्षा में दााखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ' लेटेस्ट अपडेट' सेक्शन पर जाएं। लेटेस्ट अपडेट पर "JNVST एडमिट कार्ड 2021" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो पर, लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2021 सबमिट, चेक और डाउनलोड पर क्लिक करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए हॉल टिकट का एक प्रिंट लेंकर रख लें।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सत्र 2021-2022 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में छात्रों के प्रवेश के लिए सभी राज्यों में 11-08-2021 को पुनर्निर्धारित किया गया है। सभी प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश पंजीकृत उम्मीदवार 23.7.2021 से चयन परीक्षा की संशोधित तिथि के साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 को 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। हालांकि पहले यह परीक्षा 16 मई, 2021 को मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्धारित की गई थी। फिर देश में COVID-19 की स्थिति को देखते हुए इसे दो बार स्थगित किया गया। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

chat bot
आपका साथी