JNVST 2021: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सेलेक्शन टेस्ट की नई तिथि जारी, चेक करें डिटेल

JNVST 2021 नवोदय विद्यालय समिति ने 26 सितंबर 2021 को आयोजित की वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिये हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर कॉल लेटर का लिंक उपलब्ध है। कैंडिडेट्स navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:54 AM (IST)
JNVST 2021: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सेलेक्शन टेस्ट की नई तिथि जारी, चेक करें डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है सेलेक्शन टेस्ट से संबंधित लेटेस्ट नोटिस

JNVST 2021: नवोदय विद्यालय समिति, (NVS) ने कक्षा 6 के लिए JNVST 2021 की परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। मध्य प्रदेश राज्य के जिला शिवपुर और शिवपुरी के लिए कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट की नई तिथि निर्धारित की गई है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार, navodaya.gov.in पर जाकर परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि से संबंधित नोटिस चेक कर सकते हैं।

नोटिस में कहा गया है कि सेशन 2021-22 के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुर और शिवपुरी जिले के लिए 11 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाने वाली कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को पुनर्निर्धारित की गई है। बता दें कि सेलेक्शन टेस्ट के लिए कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 कैंडिडेट्स का चयन किया जाना है।

NVS ने 26 सितंबर, 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे navodaya.gov.in पर विजिट कर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संशोधित तिथि पर आयोजित किए जाने वाले सेलेक्शन टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया टैब खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर साइन इन करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा। इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें। भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

गौरतलब है कि कक्षा 6 के लिए JNVST 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित किया जाता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और इसमें तीन सेक्शन होते हैं। मेन्टल एबिलिटी, अर्थमेटिक टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट सेक्शन से कुल 100 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी