COVID-19: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने कैंपस में बढ़ाई पाबंदियां, स्टूडेंट्स ध्यान में रखें ये नियम

COVID-19 दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए हाल ही में सप्ताह भर का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरूयूनिवर्सिटी ने भी नई गाइडलाइन जारी की है। यूनिवर्सिटी ने कैंपस में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:24 PM (IST)
COVID-19: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने कैंपस में बढ़ाई पाबंदियां, स्टूडेंट्स ध्यान में रखें ये नियम
COVID-19: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए

COVID-19: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए हाल ही में सप्ताह भर का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University, JNU) ने भी नई गाइडलाइन जारी की है। यूनिवर्सिटी ने कैंपस में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं इस संबंध में कैंपस ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जेएनयू ने सोमवार को देर से जारी एक आदेश में कहा कि सभी ढाबे और भोजनालय बंद रहेंगे, हालांकि इस दौरान होम डिलीवरी सेवा की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा परिसर में फेरीवालों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही मेड, ड्राइवर, गार्डनर और कार क्लीनर को भी रोक लगा दी गई है। वहीं हॉस्टल कॉम्प्लेक्स के अंदर पड़ोसी के घर या हॉस्टल में जाना सख्त मना है।

जेएनयू ने स्टेडियम पर सड़क पर चलना, दौड़ना या टहलना भी सख्त वर्जित कर दिया है। हालांकि, आपातकालीन या आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों को ट्रैवल करने की छूट होगी। इस दौरान इन व्यक्तियों को वैध आईडी कार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा अन्य सभी कर्मचारी घर से या विभागीय प्रमुखों के निर्देशानुसार काम करेंगे। इसके अलावा दिल्ली सरकार की ओर से कर्फ्यू की घोषणा को देखते हुए हाल ही में यूनिवर्सिटी ने डॉ बी आर अम्बेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय को 19.04.2021 (सोमवार) शाम आठ बजे से 26.04.2021 (सोमवार) सुबह नौ बजे तक बंद कर दिया गया है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के साथ-साथ हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी कोविड-19 संक्रमण से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। वहींं जेएनयू में कोरोना केसेस की संख्या बढ़ती जा रही है। कैंपस में 74 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

ऐसे में यूनिवर्सिटी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करें। ऐसा नहीं करने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी