JKCET Engineering 2021: जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

JKCET Engineering 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2021 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार jkbopee.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:03 AM (IST)
JKCET Engineering 2021: जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक

JKCET Engineering 2021: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) द्वारा इंजीनियरिंग कोर्स (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (JKCET 2021) की आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च, 2021 से प्रारंभ की गई थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, 16 अप्रैल, 2021 को है। ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार jkbopee.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इससे पहले, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 6 अप्रैल, 2021 थी। हालांकि, उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका देते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 अप्रैल किया गया था। इस संबंध में वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया था। रजिस्ट्रेशन के साथ ही, ऑनलाइन शुल्क जमा करने व डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख भी 16 अप्रैल, 2021 तक विस्तारित की गई थी।

जानें पात्रता मानदंड

जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (इंजीनियरिंग) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर देख सकते हैं। इसके अलावा, वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2021 के अनुसार 17 वर्ष हो। अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है।

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन

जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, jkbopee.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन में सीईटी (इंजीनियरिंग) के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां दिए गए निर्देशों को ठीक प्रकार से पढ़ लें। अब क्लिक हियर टू फिल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। अब आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी