JEE Mains Result 2021: एनटीए आज जारी कर सकता है जेईई मेन सेशन 3 का रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर कर पाएंगे चेक

JEE Mains Result 2021जेईई मेन सेशन थर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसीएनटीए आज यानी कि 06 अगस्त2021 को नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि पहले एनटीए सेशन 3 की रीएग्जाम परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकता है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 10:01 AM (IST)
JEE Mains Result 2021: एनटीए आज जारी कर सकता है जेईई मेन सेशन 3 का रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर कर पाएंगे चेक
JEE Mains Result 2021: जेईई मेन सेशन थर्ड रिजल्ट का इंतजार

JEE Mains Result 2021:जेईई मेन सेशन थर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसीएनटीए आज यानी कि 06 अगस्त,2021 को नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि पहले एनटीए सेशन 3 की रीएग्जाम परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकता है। दरअसल, बाढ़ से प्रभावित महाराष्ट्र को छोड़कर देश भर के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन परीक्षा 20, 22, 25 और 27 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद NTA ने 3 और 4 अगस्त को इन क्षेत्रों में परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया था। वहीं अब चूंकि बीते दिन यानी कि 4 अगस्त (बुधवार) को परीक्षा समाप्त हो चुकी है और अब संभावना जताई जा रही है कि (एनटीए) जल्द ही जेईई मेन परीक्षा के परिणाम की घोषणा करेगी।

JEE Mains 2021 result: जेईई मेन परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऐसे कर पाएंगे चेक

जेईई मेन परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें। इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन्स परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। फिर जेईई मुख्य परिणामों में उल्लिखित विवरण देखें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन सत्र 3 2021 परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

वहीं एनटीए की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में रिजल्ट की राह देख रहे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। बता दें कि इस साल जेईई मेंस परीक्षा सेशन 3 के लिए 7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं जेईई मेन परिणाम के साथ, एनटीए कटऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी करेगा। परिणाम से संबंधित घोषणा के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।

chat bot
आपका साथी