JEE Main 2021 Exam Analysis: जेईई मेन एग्जाम तीसरे चरण की आखिरी परीक्षा संपन्न, जानें कैसा था मार्निंग शिफ्ट का पेपर
JEE Main 2021 Exam Analysis 27 जुलाई 2021 यानी कि मंगवार को जेईई मेन एग्जाम परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब एग्जाम का विशेषज्ञ विश्लेषण भी सामने आ गया है। इसके अनुसार पेपर सामान्य रहा।
JEE Main 2021 Exam Analysis: जेईई मेन एग्जाम परीक्षा का आयोजन आज यानी कि 27 जुलाई, 2021 मंगवार को किया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब एग्जाम का एक्सपर्ट विश्लेषण भी सामने आ गया है। इसके अनुसार सुबह की पाली में आयोजित हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र आसान रहा है। मीडिया रिपोर्ट में एक्सपर्ट ने बताया कि प्रश्न लगभग सभी विषयों से कवर किए गए थे। थ्योरी आधारित प्रश्नों की तुलना में न्यूमेरिकल अधिक थे। जिन छात्रों ने अपनी कक्षा 11, 12 वीं कक्षा के भौतिकी को विस्तृत तरीके से कवर किया है, वे अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। अधिकांश प्रश्न आधुनिक भौतिकी, यांत्रिकी और कम्युनिकेशन से थे।
वहीं केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र प्रेडिक्टेबल था। अधिकांश प्रश्न जीओसी, एल्डीहाइड्स, केटोन्स, बायोमोलेक्यूल्स और डेली लाइफ में रसायन विज्ञान के दैनिक अनुप्रयोग से पूछे गए थे। वहीं फिजिकल, ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक ब्रांच के ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी पर आधारित थे। इसी तरह, आठ प्रश्न थे जो संख्यात्मक आधारित थे। जिन उम्मीदवारों ने किताबों का अच्छी तरह से अध्ययन किया और मॉक टेस्ट के साथ एनसीईआरटी के उदाहरणों को हल किया, उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
एक्सपर्ट ने मीडिया रिपोर्ट में मैथ्स के सेक्शन के बारे में बताया कि यह अन्य विषयों की अपेक्षा गणित के प्रश्न कठिन थे। प्रश्न पत्र थोड़ा लंबा था, जिससे प्रश्न और भी कठिन थे। अधिकांश प्रश्न कैलकुलस से थे। इसके बाद निर्देशांक ज्यामिति, बीजगणित, और त्रिकोणमिति के कुछ प्रश्न पूछे गए थे।
वहीं जेईई मेंस परीक्षा का सेशन खत्म होने के साथ ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2021 की तारीख घोषित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीते दिन यानी कि सोमवार, 26 जुलाई, 2021 को JEE एडवांस 2021 को 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं इसके पहले परीक्षा आयोजित करने वाली इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT खड़गपुर) ने 26 जून को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए इंफोर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन, आवेदन, एलिजिबिलिटी और एग्जाम पैटर्न के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं।