JEE Advanced Admit Card 2021: आईआईटी खड़पुर आज जारी करेगा जेईई एडवांस एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Advanced Admit Card 2021 स्टूडेंट्स ध्यान दें जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2021 में एक डिक्लेरेशन फॉर्म भी होगा जिसे छात्रों को भरना होगा। इस फॉर्म में COVID-19 से संबंधित सभी विवरण होंगे। उम्मीदवारों को इसे भरना अनिवार्य है। एडवांस परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:00 AM (IST)
JEE Advanced Admit Card 2021: आईआईटी खड़पुर आज जारी करेगा जेईई एडवांस एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
JEE Advanced Admit Card 2021:आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे जेईई एडवांस परीक्षा के प्रवेश पत्र

 JEE Advanced Admit Card 2021:आईआईटी खड़पुर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए हॉल टिकट आज, 25 सितंबर, 2021 को जारी करने जा रहा है। आईआईटी एनआईटी समेत विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (Joint Entrance Examination, JEE Advanced Admit Card 2021) के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल से जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें जेईई मेंस रिजल्ट 2021 में क्वालीफाई करने वाले सभी छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

उम्मीदवार ध्यान दें, जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2021 3 अक्टूबर, 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना एग्जाम सेंटर पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड में व्यक्तिगत विवरण के अलावा परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे स्थल, समय और नियम होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे, सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनके अनुरुप ही सेंटर पर पहुंचे।

JEE Advanced Admit Card 2021: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

जेईई एडवांस परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जाएं। अब होमपेज पर, 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' वाले लिंक पर क्लिक करें। (डायरेक्ट लिंक सुबह 10 बजे एक्टिव होगा) आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जो आपको विवरण दर्ज करने के लिए प्रेरित करेगा। अपना एप्लिकेशन नंबर या कुछ और जो पूछा जाए उसे दर्ज करें। आपका जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2021 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

स्टूडेंट्स ध्यान दें, जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2021 में एक डिक्लेरेशन फॉर्म भी होगा जिसे छात्रों को भरना होगा। इस फॉर्म में COVID-19 से संबंधित सभी विवरण होंगे। उम्मीदवारों को इसे भरना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी