JEE Advanced Admit Card 2020: एडमिट कार्ड जारी इस लिंक से करें डाउनलोड, परीक्षा 27 सितंबर को

JEE Advanced Admit Card 2020 उम्मीदवार अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल jeeadv.ac.in पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 11:37 AM (IST)
JEE Advanced Admit Card 2020: एडमिट कार्ड जारी इस लिंक से करें डाउनलोड, परीक्षा 27 सितंबर को
JEE Advanced Admit Card 2020: एडमिट कार्ड जारी इस लिंक से करें डाउनलोड, परीक्षा 27 सितंबर को

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JEE Advanced Admit Card 2020: आगामी 27 सितंबर को यानि रविवार आयोजित होने वाली ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) 2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 परीक्षा पोर्टल या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे जेईई एडवांस परीक्षा पोर्टल, jeeadv.ac.in पर अपने जेईई मेन अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना जेईई एडवांस हॉल टिकट 2020 को 27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि जेईई (एडवांस) 2020 परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी दिल्ली द्वारा परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2020 को किया जाना है।

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड लिंक

परीक्षा पोर्टल पर जानें के लिए लिंक

यह भी पढ़ें- IIT JEE Advanced 2020: 27 सितंबर को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, पेपर 1 सुबह 9 बजे और पेपर 2 दोपहर 14.30 बजे से होगा आयोजित

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 से मिलेंगी ये जानकारियां

उम्मीदवार जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 के माध्यम से अपने रोल नंबर, एग्जाम सेंटर और ऐड्रेस की जानकारियां ले पाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित की जा रही वाली ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) 2020 परीक्षा के दौरान ध्यान में रखी जाने वाली आवश्यक स्वास्थ्य से सम्बन्धित निर्देश भी उपलब्ध कराये जाएंगे।

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 में करेक्शन?

यदि किसी उम्मीदवार को अपने जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 में किसी भी प्रकार की त्रुटि (जैसे नाम, ऐड्रेस आदि) मिलती है तो उन्हें ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) 2020 परीक्षा की अथॉरिटी से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी