JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस फॉर्म भरने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स का रखें तैयार, स्टूडेंट्स चेक करें लिस्ट

JEE Advanced 2021आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार जेईई एडवांस परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं पेपर 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2021 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:44 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:44 AM (IST)
JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस फॉर्म भरने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स का रखें तैयार, स्टूडेंट्स चेक करें लिस्ट
जेईई एडवांस 2021 एग्जाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

JEE Advanced 2021: जेईई मेंस परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ-साथ एडवांस 2021 एग्जाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जेईई मेंस 2021 क्वालिफाई करने वाले टॉप 2,50,000 छात्र 20 सितंबर (रात 23:59 बजे) तक एडवांस के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ऐसे में जो छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) द्वारा प्रस्तावित विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं लेकिन अभ्यर्थियों को अप्लाई करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत।

इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कक्षा 10, 12 की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

दिव्यांग प्रमाण पत्र, या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

जन्म प्रमाणपत्र

नाम परिवर्तन को दर्शाने वाला गजट यदि नाम कक्षा 10 वीं की मार्कशीट से अलग है तो

जनरल इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (GEN EWS) प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी एनसीएल) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

JEE Advanced 2021 जेईई एडवांस परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन हाइपरलिंक पर क्लिक करें। अब नया लॉगिन पेज दिखाई देगा। इसके बाद जेईई मेन 2021 आवेदन संख्या और पासवर्ड भरें। अब जेईई एडवांस 2021 आवेदन पत्र में सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें। जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सहेजें और लें

25 सितंबर को जारी होंगे प्रवेश पत्र

आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं पेपर 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2021 दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके अनुसार, पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी