jharkhand 10th result 2020: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 3.8 लाख स्टूडेंट्स कर पाएंगे चेक

jharkhand 10th result 2020 झारखंड मैट्रिक परीक्षा परिणाम के लिए स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन आज आखिरकार नतीजो की घोषणा कर दी गई है।।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:17 PM (IST)
jharkhand 10th result 2020: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित,  3.8 लाख स्टूडेंट्स कर पाएंगे चेक
jharkhand 10th result 2020: झारखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 3.8 लाख स्टूडेंट्स कर पाएंगे चेक

jharkhand 10th result 2020: झारखंड बोर्ड की तरफ से दसवीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा कर दी है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ   जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी रिजल्ट देख सकेंगे। 

10वीं कक्षा किसी भी स्टूडेंट्स की जिंदगी में बहुत अहम होता है। दसवीं कक्षा के नतीजों का जितना बेसब्री से छात्र-छात्राओं को इंतजार होता है। उसके साथ-साथ स्टूडेंट्स के भीतर रिजल्ट को लेकर नर्वसनेस भी होती है। आज यही स्थिति झारखंड बोर्ड के 10वीं के छात्र-छात्राओं में देखने को मिल रही है। दरअसल आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक का परिणाम जारी करने जा रहा है। नतीजे दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। हालांकि स्टूडेंट्स इस बात का भी ध्यान रखें कि बोर्ड की तरफ से नतीजे जारी करने को लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई है। 

झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा परिणाम 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा परिणाम 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

इस साल करीब 3 लाख छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। अब इन सभी को परिणाम का इंतजार है। वहीं अग पिछले साल की बात करें तो साल 2019 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 4 लाख 38 हजार 256 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं इस साल बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 70.77 फीसदी रहा था। 

वहीं इस बार झारखंड बोर्ड छात्र-छात्राओं को एक बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके मुताबिक बोर्ड इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में अगर जो छात्र अगर परीक्षा में असफल हो जाते हैं तो वे इस परीक्षा में बैठक अपना स्कोर सुधार कर सकते हैं। 

इसके अलावा अगर 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 10वीं के नतीजे जारी होने के कुछ वक्त बाद ही 12वीं का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी 12वीं के रिजल्ट के संबंध में भी कोई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए स्टूडेंट्स लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपडेट देखते रहना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी