JAC 10th Result 2021: घोषित हुए झारखण्ड मैट्रिक के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

JAC 10th Result 2021 jacresults.com झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज 29 जुलाई 2021 को कर दी गयी है। इसके साथ ही जैक मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को ऑफशियल वेबसाइट jacresults.com पर कर दिया गया।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:16 PM (IST)
JAC 10th Result 2021: घोषित हुए झारखण्ड मैट्रिक के नतीजे, इस लिंक से करें चेक
नतीजे चेक करने के लिए लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट, jacresults.com पर एक्टिव किया गया।

यह भी पढ़ें - JAC 12th Result 2021: आज घोषित झारखण्ड बोर्ड इंटर के नतीजे, jacresults.com पर दोपहर 12 बजे के बाद एक्टिव होगा लिंक

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। jac.jharkhand.gov.in 10th Result 2021: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 29 जुलाई 2021 को कर दी गयी है। इसके साथ ही, जैक मैट्रिक रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए लिंक को ऑफशियल वेबसाइट, jacresults.com पर कर दिया गया। स्टूडेंट्स नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना जैक मैट्रिक रिजल्ट 2021 देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकते हैं।

झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

इस डायरेक्ट लिंक से देखें जेैक 10वीं रिजल्ट 2021

JAC 10th Result 2021 Live Updates @ 3.20 PM: जल्द ही होगी घोषणा

झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल (जेएसी या जैक) के मैट्रिक परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री, जगरनाथ महतो जल्द ही करेंगे। घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे jac.jharkhand.gov.in और और jac.nic.in पर चेक कर पाएंगे।

jac.jharkhand.gov.in 10th Result 2021 Live Updates @ 3.05 PM: इन लिंक से करें चेक

झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट 2021 की शिक्षा मंत्री, जगरनाथ महतो द्वारा घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे jac.jharkhand.gov.in और और jac.nic.in पर चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स को अपना जैक मैट्रिक रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए रिजल्ट पेज पर जाने के लिए वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर क्लिक करना होगा।

झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक - 1

झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट 2021 के लिए डायरेक्ट लिंक - 2

jac.jharkhand.gov.in Matric Result 2021 Live Updates @ 2.35 PM: शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

झारखण्ड बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैक 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री, जगरनाथ महतो द्वारा की जाएगी। शिक्षा मंत्री दोपहर 3 बजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा तैयार जैक मैट्रिक रिजल्ट 2021 को आधिकारिक रूप से घोषित करेंगे।

jac.jharkhand.gov.in 10th Result 2021 Live Updates @ 2.20 PM: इन वेबसाइट पर करें चेक

झारखण्ड बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। साथ ही, छात्र jac.nic.in पर सीधे विजिट करके अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

31 जुलाई तक होने हैं जारी नतीजे

इसी प्रकार, झारखण्ड बोर्ड जैक 12वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र – छात्राओं के लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड बोर्ड यानि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक और इंटर के नतीजों की घोषणा 31 जुलाई 2021 तक कर दी जाएगी। काउंसिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को इसी माह के आखिर तक घोषित कर दिये जाने की संभावना है। झारखण्ड बोर्ड द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के 31 जुलाई तक परिणामों की घोषणा के आदेश के अनुपालन में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ऐसे में झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

कहां देखें झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021?

झारखण्ड बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटर (कक्षा 12) के छात्र – छात्राएं जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 की आधिकारिक रूप से घोषणा के बाद इसे काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक से देख पाएंगे। इसके साथ ही, स्टूडेंट्स अपना झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 या झारखण्ड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को ऑफिशियल रिजल्ट पोर्ट्ल, jacresults.com पर भी चेक कर पाएंगे। साथ ही, वैकल्पिक रूप से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख पाएंगे।

कैसे देखें झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021?

आधिकारिक रूप से घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल कोड, रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके साथ ही, स्टूडेंट्स अपना झारखण्ड बोर्ड जैक 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे। रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी