JAC Matric Result 2020: झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक के नतीजों का किया ऐलान, jac.jharkhand.gov.in पर जानिए कैसे कर पाएंगे चेक

JAC Matric Result 2020 झारखंड बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले 3 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:09 PM (IST)
JAC Matric Result 2020: झारखंड बोर्ड ने  मैट्रिक के नतीजों का किया ऐलान, jac.jharkhand.gov.in पर जानिए कैसे कर पाएंगे चेक
JAC Matric Result 2020: झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक के नतीजों का किया ऐलान, jac.jharkhand.gov.in पर जानिए कैसे कर पाएंगे चेक

JAC Matric Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। काउंसिल ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट   jac.jharkhand.gov.in पर जारी स्टूडेंट्स मई से रिजल्ट की राह देख रहे थे लेकिन कोविड-19 संक्रमण की वजह से मूल्यांकन कार्य में देरी हो गई थी। छात्रों की सहूलयित के लिए हम नीचे स्टेप्स बता रहे हैं, जिनको फॉलो करके वह अपना स्कोर आसानी से चेक कर सकते हैं।  ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स जागरणजोश डॉट कॉम (jagranjosh.com) पर भी रिजल्ट देख सकेंगे। 

झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा परिणाम 2020 ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा परिणाम 2020 जागरणजोश डॉट कॉम पर पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

Jharkhand JAC Matric Result 2020: ऑफिशिल वेबसाइट पर ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट 

- मैट्रिक रिजल्ट की जांच करने के लिए छात्र-छात्राएं JAC की आधिकारिक साइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं

- यहां होम पेज पर दिख रहे JAC 10th Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज दिखेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और क्रेडेंशियल एंटर करना होगा।

- सबमिट बटन पर क्लिक करें और JAC 10th Result 2020 आपका स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।

- अब अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।

- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद हार्ड कॉपी निकालकर भविष्य के लिए रख लें।

वैसे आमतौर पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल मई 2020 के महीने में कक्षा 10 के छात्रों के लिए मैट्रिक परिणाम 2020 की घोषणा करता है। लेकिन इस बार जेएसी मैट्रिक परिणाम 2020 में COVID-19 के प्रकोप के कारण काफी देरी हुई है। कोविड-19 की वजह से समय पर पर मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाया, जिससे कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने में देरी हुई। वहीं काउंसिल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 3.8 लाख छात्र अपने झारखंड कक्षा 10 परिणाम 2020 की उम्मीद कर रहे हैं। ये छात्र अब लगभग चार महीनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि परीक्षा 11 से 28 फरवरी 2020 तक आयोजित की गई थी।

chat bot
आपका साथी