INI CET July 2021: जुलाई सेशन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रजिस्ट्रेशन शुरू, पढ़ें डिटेल

INI CET July 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और बेसिक कैंडिडेट इन्फॉर्मेशन की प्रक्रिया 1 मार्च 2021 को शाम 5 बजे से प्रारंभ है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 है। aiimsexams.org पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:03 PM (IST)
INI CET July 2021: जुलाई सेशन के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रजिस्ट्रेशन शुरू, पढ़ें डिटेल
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

INI CET July 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET July 2021), जुलाई सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और बेसिक कैंडिडेट इन्फॉर्मेशन की प्रक्रिया 1 मार्च, 2021 को शाम 5 बजे से प्रारंभ है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट, aiimsexams.org पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बता दें कि वैसे उम्मीदवार, जिन्होंने पहले आवेदन किया है और जिनका रजिस्ट्रेशन और बेसिक कैंडिडेट इन्फॉर्मेशन जनवरी 2019, जुलाई 2019, जनवरी 2020, जुलाई 2020 सेशन और जनवरी 2021 सेशन के लिए स्वीकार कर लिया गया है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और बेसिक कैंडिडेट इन्फॉर्मेशन फॉर्म को फिर से भरने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें INI-CET जुलाई 2021 सेशन के लिए फ्रेश एग्जाम यूनिक कोड (EUC) के जेनरेशन के बाद ही एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा करना होगा, जो बाद में घोषित होने वाली तारीख से शुरू होगा। एप्लीकेशन फॉर्म को कम्प्लीट करने की तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगा।

इन स्टेप से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, aiimsexams.org पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध एकेडमिक कोर्सेज सेक्शन में जाएं। अब INI-CET(MD/MS/MCh(6yrs)/DM(6yrs)) लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां प्रोसीड पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन लॉगइन लिंक पर जाएं। अब रजिस्ट्रेशन एंड बेसिक कैंडिडेट इनफार्मेशन एंड जेनरेशन ऑफ कोड पर क्लिक करें। इसके बाद, न्यू रजिस्ट्रेशन एंड बेसिक कैंडिडेट इन्फॉर्मेशन लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें। अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। इसका उपयोग कर आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी