IIT JAM Answer Key 2021: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट आंसर-की जारी, jam.iisc.ac.in पर करें डाउनलोड

IIT JAM Answer Key 2021 इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (Indian Institute of Science Bengaluru) ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (Joint Admission Test For Masters JAM 2021) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दिया है। आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल jam.iisc.ac.in पर जारी की गई है

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:07 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:23 AM (IST)
IIT JAM Answer Key 2021: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट आंसर-की जारी, jam.iisc.ac.in पर करें डाउनलोड
IIT JAM Answer Key 2021: इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु

IIT JAM Answer Key 2021: इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु (Indian Institute of Science, Bengaluru) ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (Joint Admission Test For Masters, JAM 2021) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दिया है। आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल jam.iisc.ac.in पर जारी की गई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स एंटर करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु ने IIT JAM आंसर-की 2021 उन सभी सात विषयों के लिए जारी कर दी है, जिनके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें अर्थशास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन, जैव प्रौद्योगिकी, भूविज्ञान सहित सभी सात विषयों के लिए आंसर-की जारी कर दी हैं।

परीक्षा के लिए IIT JAM आंसर-की 2021 के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए करेक्शन विंडो1 मार्च, 2021 से खोल दी जाएगी। आंसर-की पर विरोध के लिए यह करेक्शन विंडो 3 मार्च, 2021 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं फाइनल आंसर-की मार्च 2021 के तीसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर-की को करें डाउनलोड 

IIT JAM Answer Key 2021: आंसर-की ऐसे करें चेक

IIT JAM आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु की ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद उस लिंक पर लिखा है, IIT JAM आंसर-की है। इसके बाद होमपेज पर JAM 2021 लेटेस्ट अपडेट्स फ्लैशिंग पर जाएं। इसके बाद अब लिंक पर क्लिक करें। यहां जरूरी डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद JAM 2021 प्रश्न पत्र की आंसर-की चेक करें। इसके बाद IIT JAM उत्तर कुंजी 2021 की जांच करें और डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए IIT JAM उत्तर कुंजी 2021 का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बता दें किJAM परीक्षा, उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs) सहित देश के टॉप संस्थानों में मास्टर प्रोगाम में दाखिला लेना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी