IGNOU July Admission 2021: इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाई, पढ़ें डिटेल

IGNOU July Admission 2021 जुलाई सेशन में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार अब 23 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 02:30 PM (IST)
IGNOU July Admission 2021: इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाई, पढ़ें डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन

IGNOU July Admission 2021: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2021 सत्र में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को एक बार फिर से विस्तारित कर दिया है। इस संबंध में इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर एक शार्ट नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यूजी और पीजी प्रोग्राम (सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम को छोड़ कर) में प्रवेश के लिए 23 सितंबर तक एडमिशन पोर्टल ओपन रहेगा। इससे पहले, रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर निर्धारित थी। जो उम्मीदवार ओडीएल या ऑनलाइन मोड में यूजी या पीजी प्रोग्राम में प्रवेश पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन स्टेप से करें अप्लाई

अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट, ignou.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल जुलाई 2021 सेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां आपको ओडीएल मोड प्रोग्राम और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए एडमिशन पोर्टल का अलग-अलग लिंक दिखाई देगा। उम्मीदवार, संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्टर करें। अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

बता दें कि इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा कई बार विस्तारित की है। वहीं, जुलाई 2021 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त की जा चुकी है। गौरतलब है कि जुलाई 2021 सत्र के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट पर री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 मई, 2021 से शुरू की गई थी। तब से कई बार री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को विस्तारित किया गया था। सबसे पहले, अंतिम तिथि 15 जून, 2021 थी, जिसे आगे बढ़ा कर 30 जून, 2021 किया गया था। इसके बाद, री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को अनेकों बार विस्तारित किया गया।

chat bot
आपका साथी