CSEET January 2022: कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के लिए ICSI ने रजिस्ट्रेशन शुरू किये, ऐसे करें अप्लाई

ICSI CSEET January 2022 जो छात्र-छात्राएं सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2022 सेशन की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर सीएसईईटी सेक्शन में जाकर ऑनलाइऩ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:49 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:49 PM (IST)
CSEET January 2022: कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के लिए ICSI ने रजिस्ट्रेशन शुरू किये, ऐसे करें अप्लाई
ICSI CSEET जनवरी 2022 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 निर्धारित है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ICSI CSEET January 2022: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जनवरी 2022 में आयोजित किये जाने वाले कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं CSEET जनवरी 2022 सेशन की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, icsi.edu पर सीएसईईटी सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। ICSI ने CSEET जनवरी 2022 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 निर्धारित की है। संस्थान द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2021 को किया जाना है।

इस लिंक से देखें ICSI CSEET 2022 के लिए नोटिस

इस लिंक से करें CSEET जनवरी 2022 रजिस्ट्रेशन

CSEET जनवरी 2022 के लिए योग्यता

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा जनवरी 2022 में आयोजित किये जाने वाले कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में वे ही स्टूडेंट्स सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो या 2021-22 में देने जा रहे हों या कोई अन्य समकक्ष योग्यता रखते हों। हालांकि, ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने ICSI का फाउंडेशन या ICAI का फाइनल या ICMAI का फाइनल परीक्षा पास की हो या किसी भी विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, उन्हें CSEET प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स सीधे ही कंपनी सेक्रेट्री एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।

इन स्टेप में करें CSEET जनवरी 2022 रजिस्ट्रेशन

CSEET जनवरी 2022 सेशन में सम्मिलित होने के योग्य स्टूडेंट्स प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद CSEET सेक्शन में या होम पेज पर ही दिये गये व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं। इस सेक्शन में CSEET जनवरी 2022 सेशन के लिए नोटिस और रजिस्ट्रेशन के लिंक दिये गये हैं। अप्लीकेशन के दौरान स्टूडेंट्स को अपना फोटो, सिग्नेचर और कटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करनी होगी, इसलिए इनकी सॉफ्ट कॉपी पहले से ही सेव कर लें।

chat bot
आपका साथी