HSSC Art and Craft Teacher results 2021: आर्ट एडं क्रॉफ्ट टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, hssc.gov.in पर कर पाएंगे चेक

HSSC Art and Craft Teacher results 2021 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( Haryana Staff Selection Commission HSSC) ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर (Art and Craft Teacher results 2021) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल hssc.gov.in पर जारी किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:21 PM (IST)
HSSC Art and Craft Teacher results 2021: आर्ट एडं क्रॉफ्ट टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, hssc.gov.in पर कर पाएंगे चेक
HSSC Art and Craft Teacher results 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

HSSC Art and Craft Teacher results 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( Haryana Staff Selection Commission, HSSC) ने आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर (Art and Craft Teacher results 2021) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल hssc.gov.in पर जारी किया है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग ने 31 जनवरी 2021 को भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

HSSC Art and Craft Teacher results 2021: रिजल्ट ऐसे करें ऑनलाइन चेक

आयोग आर्ट एंड क्राफ्ट पेपर का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, "परिणाम" सेक्शन पर जाएं। इसके बाद लिखित परीक्षा का परिणाम पर क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

वहीं चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को 01.03.2021 से 03.03.2021 को सेक्टर -3, पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों का एक सेट, एक भरा हुआ स्क्रूटनी फॉर्म, एक आईडी प्रमाण, और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की एक स्व-सत्यापित प्रति भी साथ लेकर आनी होगी।

इसके अलावा हाल ही में आयोग ने टीचर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। आयोग कुल 231 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। ऐसे में इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार मास्टर डिग्री और राज्य टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट क्वालिफाई किया हो। वहींं इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी